व्यापक आर्थिक स्थिरता, इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लक्षित समाज कल्याण योजनाओं से भारत 2047 तक बनेगा विकसित: पीयूष गोयल

New Delhi, 22 सितंबर . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Tuesday को कहा कि व्यापक आर्थिक स्थिरता, इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लक्षित समाज कल्याण योजनाओं के बल पर देश ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करेगा.

आंनद राठी कॉन्फ्रेंस, जी-200 समिट 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए Union Minister गोयल ने कहा, “India 2047 तक विकसित बनने के लिए मजबूत आधार बना रहा है और यह तीन मुख्य एजेंडे पर केंद्रित है, जिसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता, इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लक्षित समाज कल्याण योजनाएं शामिल हैं.”

गोयल ने आगे कहा कि व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों (व्यापार समझौतों) के चलते India वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन बना हुआ है. दुनिया की कुल ग्रोथ में देश की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है.

उन्होंने आगे कहा, “भविष्य उन्हीं लोगों का है, जिन्हें साझेदारी बनाना आता है. आप Prime Minister Narendra Modi को देखें, उन्होंने पूरी दुनिया के साथ साझेदारी बनाई है, जिसमें दक्षिण के देशों के साथ विकसित देश भी शामिल हैं.”

Union Minister ने बताया कि केंद्र Government हर साल 12 लाख करोड़ रुपए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही है. इसमें पोर्ट, एक्सप्रेसवे, वाटरवे और रेलवे शामिल हैं.

गोयल ने विदेशों के साथ हुए व्यापार समझौते पर कहा कि India की ओर से बड़े स्तर पर द्विपक्षीय और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कारण देश की घरेलू इंडस्ट्री को फायदा हुआ है.

उन्होंने कहा कि 2014 से हुए अब तक कुल एफटीए कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंच प्राप्त हुई है. बीते चार सालों में हुए नौ एफटीए से देश के कारोबारियों को 38 देशों की 60 ट्रिलियन डॉलर तक की अर्थव्यवस्था तक तरजीह पहुंच मिली है. वहीं, Government आठ और द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर चर्चा कर रही है और इससे अन्य 15 ट्रिलियन डॉलर के बाजारों में भारतीय कारोबारियों को तरजीह पहुंच मिल सकती है.

एबीएस