वो 5 टीमें, जिनके नाम सबसे ज्यादा बार ‘रणजी ट्रॉफी खिताब’ जीतने का रिकॉर्ड

New Delhi, 8 अक्टूबर . रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 91 सीजन खेले गए हैं, जिसमें Mumbai के नाम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है. आइए, उन 5 टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है.

Mumbai : इस टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 42 बार खिताब अपने नाम किया है. Mumbai ने 1934-35, और 1935-36 के लगातार दो सीजन अपने नाम किए. इसके बाद Mumbai 1941-42, 1944-45, 1948-49, 1951-52, 1953-54, 1955-56 और 1956-57 में सात बार चैंपियन बनी.

Mumbai के पास अब तक 9 रणजी ट्रॉफी खिताब थे. इसके बाद टीम ने 1958-59 से लेकर 1972-73 तक लगातार 15 खिताब जीते. अगले सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी, लेकिन इसके बाद Mumbai ने फिर से लगातार तीन सीजन (1974-75, 1975-76 और 1976-77) अपने नाम किए.

इसके बाद Mumbai ने 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1993-94, 1994-95, 1996-97, 1999-2000, 2002-03, 2003-04, 2006-07, 2008-09, 2009-10, 2012-13, 2015-16 और 2023-24 का सीजन अपने नाम किया.

Mumbai की टीम 6 बार (1947-48, 1979-80, 1982-83, 1990-91, 2016-17 और 2021-22) उप-विजेता रही है.

कर्नाटक (पूर्व में मैसूर): इस टीम ने कुल 15 फाइनल खेले, जिसमें 1973-74, 1977-78, 1982-83, 1995-96, 1997-98, 1998-99, 2013-14 और 2014-15 सीजन अपने नाम किया, जबकि 6 सीजन (1941-42, 1959-60, 1974-75, 1978-79, 1981-82, 2009-2010 और 2025-26) इस टीम को बतौर उप-विजेता संतोष करना पड़ा.

दिल्ली: इस टीम ने 7 बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है. दिल्ली ने 1978-79, 1979-80, 1981-82, 1985-86, 1988-89, 1991-92 और 2007-08 का सीजन अपने नाम किया, जबकि 1976-77, 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1986-87, 1989-90, 1996-97 और 2017-18 सीजन के फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाना पड़ा.

Madhya Pradesh (पूर्व में होल्कर): इस टीम ने कुल 5 बार रणजी खिताब अपने नाम किए हैं. होल्कर के नाम से टीम ने लगातार 11 सीजन के दौरान 10 फाइनल में प्रवेश किया. इस बीच 1945-46, 1947-48, 1950-51 और 1952-53 सीजन जीते, जबकि 1944-45, 1946-47, 1949-50, 1951-52, 1953-54 और 1954-55 सीजन में उप-विजेता रही.

इसके बाद Madhya Pradesh को 1998-99 के फाइनल में कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने 2021-22 के फाइनल में Mumbai को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया.

बड़ौदा: Madhya Pradesh के अलावा, बड़ौदा ने भी 5 बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किए हैं. इस टीम ने 1942-43, 1946-47, 1949-50, 1957-58 और 2000-01 का खिताब अपने नाम किया, जबकि 1945-46, 1948-49, 2001-02 और 2010-11 के फाइनल में जगह बनाने के बावजूद उप-विजेता रहते हुए संतोष किया.

–

आरएसजी