वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, आरपी सिंह बोले- जनता सब समझती है

New Delhi, 27 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विपक्ष की राजनीति को समझ रही है. उन्होंने कांग्रेस पर बिना ठोस मुद्दे के अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की BJP MP निशिकांत दुबे पर की गई टिप्पणी, चीन से जुड़ी कथित फर्जी पोस्ट, मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा और पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैरा के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी.

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आरपी सिंह ने आकाशवाणी भवन परिसर में हुई घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वहां तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के एक गार्ड ने राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें लूट रोकने के लिए भेजा गया था, लेकिन उन्होंने पूरे देश को लूट लिया. देश की जनता सब समझ रही है. विपक्ष बिना किसी मुद्दे के विदेशी ताकतों के आधार पर देश में अराजकता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

महुआ मोइत्रा द्वारा BJP MP निशिकांत दुबे पर की गई विवादित टिप्पणी को social media से हटाने की बात पर आरपी सिंह ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए. हालांकि, उन्होंने महुआ मोइत्रा को भविष्य में किसी भी तरह की टिप्पणी या बयान देने से पहले सोचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राजनीति में शालीनता के साथ भी रहा जा सकता है और हर बात पर विवाद खड़ा करना जरूरी नहीं है.

चीन से जुड़ी कथित फर्जी पोस्ट को लेकर Union Minister किरण रिजिजू की कांग्रेस से माफी की मांग पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सेना से संबंधित फर्जी वीडियो पोस्ट करके देश में माहौल बनाने की कोशिश की गई. इस प्रकार की गतिविधियों से अदालत, मुख्य चुनाव आयुक्त और सेना जैसी संस्थाओं को संदेह के घेरे में खड़ा किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को गलती बताने के सवाल पर आरपी सिंह ने कहा कि चव्हाण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अब उन्हें गलती का एहसास हो रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं को अब भी अपनी भाषा की गंभीरता समझ में नहीं आ रही है. Political प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना करना अलग बात है, लेकिन ऐसे माता-पिता को राजनीति में घसीटना उचित नहीं है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस ने Prime Minister के खिलाफ भी कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो गलत हैं, लेकिन दिवंगत माता-पिता को Political विवाद में शामिल करना और भी अनुचित है.

Samajwadi Party के नेता रामगोपाल यादव द्वारा खड़गे की भाषा को गलत बताए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रामगोपाल यादव खड़गे को सही सलाह दे रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सद्बुद्धि मिलेगी और वे अपने किए पर माफी मांगेंगे.

पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैरा को लेकर हुए हंगामे पर आरपी सिंह ने कहा कि जब कोई नेता सदन में आवाज उठाता है, तो उसे निलंबित कर दिया जाता है, जो उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि खैरा केवल नशे के मुद्दे पर सवाल उठा रहे थे.

–