वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने का काम हुआ, दोषियों को सजा दिलाने के लिए राजभवन मार्च : तेजस्वी

Patna, 8 अक्टूबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Bollywood के बड़े कलाकार नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत कलाकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई. तेजस्वी यादव ने Thursday को मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें सूचना मिली है और उनके परिजनों के प्रति हम लोगों की संवेदना है. वह एक बड़े कलाकार रहे. हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले. Bollywood के लिए यह एक बड़ी क्षति हुई है.”

राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र Government और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि Thursday को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि फर्जी चुनाव कराकर भाजपा को जिताने का काम ज्ञानेश कुमार ने किया.

उन्होंने कहा कि जब इसका भंडाफोड़ हुआ तो लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि आगे से चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों तथा सभी Political दलों के लिए समान अवसर और लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने लोकतंत्र को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा है, उन षड्यंत्रकारियों को सजा मिले, इसके लिए हम लोग राजभवन मार्च के लिए जा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है. वहीं, Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां के निधन पर भी तेजस्वी यादव ने शोक जताया. उन्होंने कहा कि कल ही उनकी हेमंत जी से बातचीत हुई थी. दोनों परिवारों के बीच शुरू से ही पारिवारिक संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की माता जी के निधन से उन्हें बेहद दुख हुआ है और इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह उनके परिवार के साथ खड़े हैं.

–

एमएनपी/पीएम