
वॉशिंगटन, 4 अक्टूबर . भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ‘विकसित India यूनिटी रन’ के लिए वर्जीनिया के ग्रेवली पॉइंट पार्क में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी इकट्ठा हुए. इस कार्यक्रम में दौड़, योग और ध्यान के साथ-साथ फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी का संदेश भी दिया गया.
वॉशिंगटन के ठीक बाहर और पोटोमैक नदी के पास हुए इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोग और India के दोस्त एक साथ आए. यह कार्यक्रम फिटनेस और एकता को बढ़ावा देने की एक पहल का हिस्सा था.
भारतीय दूतावास ने social media पर एक पोस्ट में कहा, “ग्रेवली पॉइंट पार्क में कितनी खुशनुमा सुबह रही! फिटनेस, एकता और हमारे समुदाय की शानदार भावना का जश्न मनाने के लिए दूतावास द्वारा आयोजित ‘विकसित India यूनिटी रन’ में सैकड़ों दोस्त शामिल हुए. योग और ध्यान सत्रों ने इसे और भी खास बना दिया. हमारे साथ जुड़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद!”
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने India में फिटनेस पर बढ़ते ध्यान और लोगों को शारीरिक गतिविधियों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाली सरकारी पहलों के असर के बारे में बात की.
एक प्रतिभागी ने कहा, “India Government का ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ India में फिटनेस संस्कृति को प्रोत्साहित और प्रेरित करने की एक बेहतरीन पहल है. हम बस यह पक्का करते हैं कि हम मोटिवेटेड रहें और फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं.”
प्रतिभागी ने कहा, “यह आपकी मेंटल और फिजिकल सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है. आज के दौर में फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है.”
एक और प्रतिभागी ने कहा, “मुझे लगता है कि अभी India में फिटनेस का जबरदस्त चलन है. नए-नए फिटनेस इवेंट्स होते रहते हैं और सभी के टिकट बिक जाते हैं. यह हमारे लिए कुछ नया है और हर कोई अपनी सीमाओं को चुनौती दे रहा है और उनसे आगे निकलने की कोशिश कर रहा है. जहां तक योग की बात है, मुझे लगता है कि हमने पूरी दुनिया में एक नई पहल शुरू की है.”
प्रतिभागी ने कहा, “मुझे याद है कि कोविड के दिनों में मैं इंटरनेशनल योग डे इवेंट के लिए वीडियो रिकॉर्ड करके डालता था. इसी वजह से मेरी भी योग में दिलचस्पी जगी. उन सभी पहलों का शुक्रिया. फिटनेस अभी India में चर्चा का विषय है और मुझे लगता है कि यह एक बदलाव है.” उन्होंने India में स्पोर्ट्स सुविधाओं में बढ़ते निवेश की ओर भी इशारा किया.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि India में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश काफी बढ़ा है. आप कहीं भी जाएं, आपको स्पोर्ट्स के लिए नए कॉम्प्लेक्स बने हुए दिखेंगे. मुझे यह भी लगता है कि एक नॉन-प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर, अगर मुझे कहीं दौड़ने जाना हो, तो वहां दौड़ने के लिए सही रनिंग ट्रैक हों, इस नजरिए से भी इस पर ध्यान दिया जा रहा है.”
उन्होंने कहा, “इसके अलावा, मुझे यह भी लगता है कि जहां तक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में हमारे प्रदर्शन की बात है, हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हम उन क्षेत्रों में भी बेहतर कर रहे हैं जिनमें एक समय हमें अच्छा नहीं माना जाता था. तो ‘फिट इंडिया’ पहल के लिहाज से यह वाकई अच्छी खबर है.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content