वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

Mumbai , 16 नवंबर . Actor वरुण धवन इन दिनों काम से ब्रेक लेकर बीच वेकेशन का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने social media पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे मस्ती करते, पिज्जा खाते, सर्फिंग करते और अलग-अलग एडवेंचर का मजा लेते नजर आ रहे हैं. इस बीच वरुण ने बताया कि अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने से पहले वॉटर स्कीइंग करते हुए उनकी कलाई में चोट लग गई है.

वरुण ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनकी छुट्टियों के अलग-अलग पल देखने को मिल रहे हैं. कहीं वह समुद्र किनारे पिज्जा खाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं नहाने का आनंद ले रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने पैडल खेलते हुए, समुद्र में सर्फिंग करते हुए और डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा देखते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं.

एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ”इंद्रधनुष देखा. सातवीं तस्वीर देखना मत भूलिए, यह मेरी सबसे पसंदीदा याद है.” वहीं, समुद्र किनारे पिज्जा खाते हुए तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ”बीच पर पिज्जा खाया.” इसके अलावा, उन्होंने अपने दूसरे अनुभवों को छोटे-छोटे कैप्शन के जरिए बताया. इनमें खुले में नहाना, पैडल खेलना और सनसेट देखना शामिल रहा.

हालांकि, अपनी छुट्टियों के दौरान किए गए एडवेंचर के बारे में बताते हुए वरुण ने एक ऐसी बात साझा की, जिसने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, ”वॉटर स्कीइंग की और शूटिंग शुरू करने से पहले मेरी कलाई में चोट लग गई.” Actor ने वॉटर स्कीइंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पानी पर इस एडवेंचर का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान उनकी कलाई चोटिल हो गई.

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ‘बदलापुर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘अक्टूबर’, ‘जुगजुग जियो’, ‘भेड़िया’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

वह पिछली बार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दिखाई दिए थे. इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे समय बाद अपने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ काम किया था. फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में थीं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

–

पीके/एएस