वैश्विक शांति के प्रयासों के ल‍िए पुत‍िन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, शाह बोले- यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

नई द‍िल्‍ली, 2 अक्टूबर . केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने कहा क‍ि रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की ओर से Prime Minister Narendra Modi के वैश्विक शांति के प्रयासों की प्रशंसा करना हर भारतीय के ल‍िए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन पुतिन का यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन गया है.

रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र में Prime Minister Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा क‍ि वे हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं. वे ऐसे सुझाव लेकर आते हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य हैं. वे इस झगड़े को शांति से और जल्द सुलझाना चाहते हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, ”रूस के President व्लादिमीर पुतिन की ओर से वैश्विक शांति के लिए Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है. पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती के दिन आया यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है.”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”युद्ध, तनाव और अस्थिरता के इस दौर में पीएम मोदी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है. वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, पीएम मोदी के नेतृत्व में India हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है और इसीलिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है. यही कारण है कि आज विश्व के किसी भी संकट पर India का मंतव्य मायने रखता है और Prime Minister मोदी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है.”

रूसी समाचार एजेंसी ‘टास’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के 23वें सत्र में President व्लादिमीर पुतिन ने कहा क‍ि India के Prime Minister Narendra Modi हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं.

उन्होंने कहा, “वह बहुत अच्छे सुझाव देते हैं, जिनका मकसद ऐसे समाधान तलाशना होता है जो दोनों पक्षों को स्वीकार हों, खास तौर पर ऐसे समाधान जिन पर दोनों पक्ष सहमत हो सकें.”

न्‍यूज एजेंसी टास के अनुसार, पुति‍न ने कहा कि India Government के प्रमुख का रुख निष्पक्ष है, लेकिन उनकी कोशिश इस संघर्ष को खत्म कराने की दिशा में है.

उन्होंने आगे कहा, “हम India के Prime Minister के आभारी हैं कि वह इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से और जितनी जल्दी हो सके, सुलझाना चाहते हैं.”

टास के अनुसार, रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता बेहद सराहनीय बताया.

उन्होंने कहा क‍ि भारतीय संस्कृति में कुछ ऐसा है जो इसे बेहद खास बनाता है. यहां एक तरफ इतनी विविधता और अलग-अलग पहचान हैं, तो दूसरी तरफ एकता भी है. इस वजह से यह निश्चित रूप से एक मिसाल है और दूसरों के लिए उदाहरण बनने लायक है.

–

एवाई/एएस