वैशाली की धरती पर पीएम मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात: दिलीप जायसवाल

Patna, 6 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राज्य में Political हलचल तेज हो गई है. बिहार Government के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहे इस दौरे को सत्तारूढ़ एनडीए के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने से बातचीत में इस दौरे और Government के एक साल के कार्यकाल पर अपनी बात रखी.

बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की Government जनता ने बहुत भारी बहुमत से बनाई है और Government को एक वर्ष पूरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का प्रस्तावित दौरा 21 तारीख को वैशाली की धरती पर है. जब Prime Minister बिहार आएंगे, तो एक वर्ष में बिहार ने जो विकास किया है, उसे आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी.

डॉ. जायसवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. युवाओं को रोजगार देने के साथ ही समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना भी Government का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि Government के दूसरे वर्ष में युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा उद्योग और कुटीर उद्योग लगाने का काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके.

उन्होंने कहा कि Prime Minister का बिहार आना राज्य के लिए सौभाग्य की बात है. इससे बिहार और आगे बढ़ेगा और विकसित होगा. Prime Minister हमेशा कहते हैं कि बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा.

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के पूर्व Chief Minister और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का बीस वर्षों का कार्यकाल रहा है. इसके कुछ महीने एनडीए के शासन के इस एक वर्ष में भी शामिल हैं. इस एक वर्ष के पूरे होने में सम्राट चौधरी के कार्यकाल के भी कई महीने हैं. सम्राट चौधरी भी उसी तरह बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जैसा नीतीश कुमार ने सोचा था.

Prime Minister के बिहार आगमन पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र Government की ओर से बिहार को लगातार सहायता मिलती रही है. बिहार ने जब भी कोई अपेक्षा की, पिछले 12 वर्षों में केंद्र Government ने उसे पूरा किया. इसके लिए बिहार आभार प्रकट करता है. Prime Minister का आना निःसंदेह स्वागत योग्य है.

–

पीआईएम/एएस