वैंकूवर में दिखा परेश रावल का ‘तेजा मैं हूं’ वाला आइकॉनिक पोस्टर, स्वरूप संपत ने शेयर की तस्वीर

Mumbai , 10 सितंबर . दिग्गज Actor परेश रावल और पूर्व ब्यूटी क्वीन स्वरूप संपत ने Thursday को पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कनाडा के वैंकूवर में अपने पति और दिग्गज Actor परेश रावल के आइकॉनिक डायलॉग वाला पोस्टर दिखा.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक दीवार पर परेश रावल का पोस्टर लगा और उस पर लिखा, “तेजा मैं हूं, मार्क इधर है.”

तस्वीर में स्वरूप इंस्टॉलेशन के पास पोज देती नजर आ रही हैं और अपने चेहरे की ओर इशारा कर रही हैं, जो डायलॉग के मतलब को दोहरा रही है. Actress ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वो आइकॉनिक डायलॉग ‘तेजा मैं हूं, मार्क इधर है’ का ऐसा असर हुआ कि ये वैंकूवर में भी पहुंच गया. कनाडा में परेश रावल तुम्हें मिस कर रही हूं!”

बता दें कि डायलॉग ‘तेजा मैं हूं, मार्क इधर है’ फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में तेजा के रोल में परेश रावल की परफॉर्मेंस से लिया गया था. इस सीन में, Actor के किरदार के चेहरे पर मौजूद तिल और निशान ही उसे उसके जुड़वां भाई से अलग करता है. तब से यह लाइन हिंदी सिनेमा के सबसे पहचानने जाने वाले कॉमिक डायलॉग में से एक बन गई है.

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ (1994) में Actor परेश रावल ने रामगोपाल बजाज और तेजा का डबल रोल (दोहरी भूमिका) निभाया था. रामगोपाल बजाज एक सीधे-साधे और अमीर उद्योगपति है और तेजा राम गोपाल बजाज का जुड़वां भाई है. तेजा बहुत चालाक है और राम गोपाल की संपत्ति हड़पना चाहता है.

‘अंदाज अपना अपना’ साल 1994 की एक मशहूर हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर यह कोई खास कमाल नहीं कर पाई और इसे औसत या फ्लॉप माना गया था.

समय के साथ टेलीविजन और अन्य माध्यमों पर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इसके अनोखे संवाद (डायलॉग्स), किरदारों की कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन कॉमेडी दृश्यों ने इसे आज एक ऐतिहासिक और लीजेंड्री फिल्म बना दिया है. ‘क्राइम मास्टर गोगो’ और ‘तेजा मैं हूं, मार्क इधर है’ जैसे डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं.

एनएस/पीएम