
नागपुर, 18 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से ‘रिजीम चेंज’ का समर्थन किए जाने पर Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है. सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शिवसेना के ‘रिजीम चेंज’ को नहीं रोक पाए, वे दूसरी कौन सी ‘रिजीम चेंज’ की बात कर रहे हैं, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जिस वक्त उनकी (उद्धव ठाकरे) पार्टी ने हिंदुत्व और बाला साहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ा तो उन्हीं की पार्टी में ऐसा बवाल आया कि जो बाला साहेब के विचारों पर चलना चाहते थे, उन्होंने असली शिवसेना तैयार कर ली. मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन लोगों को India के संविधान से लड़ना बंद कर देना चाहिए. यहां फैसले संसद में और संविधान के तहत किए जाएंगे. रास्ते में फैसला नहीं होगा और लोकतंत्र में फैसला चुनाव से होगा.”
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “अभी पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में Government है और फिर वो चुनकर आएगी. लेकिन अगर वे ‘रिजीम चेंज’ करना चाहते है तो चुनाव में ही उतरना होगा. लोगों का दिल जीतना होगा और चुनाव जीतने होंगे. जो ख्वाब देख रहे हैं कि देश में भी संविधान को नकार कर नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और Pakistan जैसी ‘रिजीम चेंज’ करेंगे तो उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. India में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान है.”
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “क्या लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन की मांग करना कोई अपराध है? यहां एक तानाशाही Government चल रही है और वह भी अवैध तरीकों से. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ‘माफिया’ ज्ञानेश कुमार की मदद ली जा रही है, जो भाजपा के एजेंट हैं. चुनावों में घोटाले हुए हैं अगर हम इस Government को हटाकर बदलाव लाना चाहते हैं, तो यह राष्ट्रीय हित का मामला है.”
संजय राउत ने आगे कहा, “लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है. चाहे प्रशांत भूषण हों, राहुल हों, उद्धव हों या ममता बनर्जी, हम सभी एक सुर में बोलेंगे. हम सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. हम 6 महीने के भीतर Maharashtra और पूरे देश में यह बदलाव लाएंगे.”
–
एसडी/एएस
Skip to content