
वेलिंगटन, 19 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया. पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं.
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए. लैथम 0 और कोनवे 4 के स्कोर पर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं.
70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाल लिया है. दोनों ने अब तक नाबाद 173 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 5 विकेट पर 243 तक पहुंचा दिया है. दोनों बल्लेबाजों ने दो सेशन तक भारतीय टीम को विकेट से दूर रखा है. इस साझेदारी की वजह से कीवी टीम मुश्किल से निकलकर सम्मानजनक स्थिति में पहुंची है.
हेनरी निकोलस ने बेहतरीन शतक लगाया है. निकोलस 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन बनाकर खेल रहे हैं. निकोलस का यह 12वां टेस्ट शतक है. ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब हैं. फिलिप्स 182 गेंदों का सामना करने के बाद 94 रन पर खेल रहे हैं. मैच के दूसरे दिन फिलिप्स के शतक पर नजर रहेगी.
India की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 और अंशुल कंबोज-आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए हैं. पहले सेशन में कीवी टीम पर दबदबा बनाने वाले भारतीय गेंदबाज आखिरी 2 सेशन में संघर्ष करते नजर आए.
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है. India की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं.
–
पीएके
Skip to content