
New Delhi, 19 नवंबर . कर्नाटक के पूर्व Chief Minister और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली के एक बयान ने Political हलकों में नई बहस छेड़ दी है. मोइली ने दावा किया है कि यूपीए Government के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को जेल जाने से बचाया था. उनके इस बयान पर अब कांग्रेस और राजद के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं.
मोइली के बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है. वीरप्पा मोइली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, इसलिए उन पर वह कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते. मनोज कुमार ने कहा कि हो सकता है कि मोइली ने जो बात रखी है, उसमें काफी हद तक सत्यता हो.
मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति कभी भी बदले की भावना से काम करने की नहीं रही है. कांग्रेस हमेशा बदले की भावना से ऊपर उठकर देश के लिए काम करती रही है. पार्टी ने हमेशा सभी जाति और सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है.
मनोज कुमार ने मौजूदा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो Government काम कर रही है, वह बदले की भावना से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली और लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वाली कई घटनाएं घटित हो रही हैं. मौजूदा सत्ता पक्ष बदले की भावना से काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया.
वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने भी मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विरोधियों और विपक्ष को प्रताड़ित करने का तरीका कांग्रेस का कभी नहीं रहा. कांग्रेस ने कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं किया, लेकिन मौजूदा Government लगातार द्वेष भावना के साथ विपक्ष को प्रताड़ित करने, अपमानित करने, दबाने और कुचलने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा विपक्ष का सम्मान किया गया और यह प्रयास किया गया कि सभी लोग एक साथ देश के लिए काम कर सकें, लेकिन मौजूदा Government यह काम नहीं कर रही है.
कांग्रेस के एक अन्य राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी इस पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की किसी भी Government ने आज की Government की तरह अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने में विश्वास नहीं किया. उस समय की Government ने कानून के अनुसार अपना काम किया था. मोइली का बयान उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किसी व्यक्ति या नेता ने कभी किसी को बचाने या फंसाने का काम नहीं किया.
इस मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. राजद सांसद ने कहा कि उन्होंने उस दौर को एक छात्र और शिक्षक के रूप में देखा है. वह खुद छह महीने तक Gujarat में रहे और काम किया है, इसलिए वह उस दौर के कई अध्यायों से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि तालियां बजा लेने से, तालियां बजवा लेने से या कोई तमाशा खड़ा करने से इतिहास का निरंतर मूल्यांकन बंद नहीं होता.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content