वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी, स्टांप ड्यूटी की सीमा भी बढ़ाई : सीएम योगी

मेरठ, 14 नवबर ( ). यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं. Chief Minister ने प्रदेश Government की ओर से परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र और अशोक चक्र सहित सभी वीरता पुरस्कारों की एकमुश्त राशि और वार्षिकी (एनुइटी) को दोगुना करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही शहीदों के आश्रितों को घर खरीदने या बनाने के लिए स्टांप ड्यूटी की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है.

Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि शहीद के किसी एक आश्रित को अब उनके गृह जनपद या निकटवर्ती जनपद में ही नौकरी दी जाएगी. समारोह के दौरान Chief Minister ने 27.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के आठ जनपदों में नवनिर्मित सैनिक कल्याण कार्यालयों का लोकार्पण भी किया.

Chief Minister ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली 52 लाख की एकमुश्त राशि और 3.12 लाख की वार्षिकी को दोगुना किया जाएगा. इसी तरह महावीर चक्र (31 लाख एकमुश्त और 2.37 लाख वार्षिकी), वीर चक्र (20.80 लाख एकमुश्त और 1.37 लाख वार्षिकी), अशोक चक्र (32.50 लाख एकमुश्त और 1.50 लाख वार्षिकी), कीर्ति चक्र (19.50 लाख एकमुश्त और 1.30 लाख वार्षिकी) और शौर्य चक्र (13 लाख एकमुश्त और 65 हजार वार्षिकी) सहित सेना मेडल, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल की पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपए तक की संपत्ति पर स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी. पहले यह छूट 20 लाख रुपए तक की संपत्ति खरीदने पर मिलती थी. Chief Minister ने तीसरी घोषणा करते हुए कहा कि शहीद के आश्रित को अब उनके गृह जनपद या सबसे नजदीकी जिले में ही सरकारी नौकरी दी जाएगी. सैनिक कल्याण विभाग इसके लिए अन्य विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगेगा और तत्काल नौकरी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा.

Chief Minister योगी ने पूर्व की Governmentों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक दशक पहले मेरठ की पहचान वाहन चोरी, अवैध कट्टे और माफिया राज के रूप में होती थी. गन्ना किसानों पर Police लाठियां बरसाती थी, खेतों से ट्यूबवेल और बिजली के तार चोरी हो जाते थे. सेना के वीर जवानों को अपना हक मांगने के लिए संघर्ष करना पड़ता था. 2016 में कारगिल योद्धा गणेश कुमार शुक्ला को एक नेता को सलाम न करने पर पीटा गया और उल्टे उन्हीं पर First Information Report दर्ज की गई. 2013 में लांस नायक हेमराज सिंह का शव आने पर प्रशासनिक व्यवस्था नदारद थी. आज वही मेरठ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत खेल उपकरणों का हब बन रहा है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल (आरआरटीएस) और गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी मिली है और यहां मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी आकार ले रही है. Chief Minister ने कहा कि आज नया India अपने सैनिकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. पहले की हुकूमतों में देश की रक्षा के साथ समझौते होते थे और आतंकी हमले पर केवल डोजियर भेजे जाते थे. आज आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी गई है और देश से नक्सलवाद, आतंकवाद और माओवाद समाप्त हुआ है. वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी हुई है और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद से तीनों सेनाओं का तालमेल मजबूत हुआ है.

उन्होंने बताया कि देश का रक्षा निर्यात 2013-14 की तुलना में 55 गुना बढ़कर 38,000 करोड़ रुपए हो गया है. उत्तर प्रदेश केवल जवान ही नहीं दे रहा बल्कि अत्याधुनिक हथियार भी बना रहा है. Lucknow में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है और स्वदेशी एके 203 राइफल के अधिकांश पार्ट्स Lucknow व Kanpur में बन रहे हैं. Chief Minister ने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है. देश में हर वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले 60 हजार सैनिकों में से 12 हजार अकेले उत्तर प्रदेश के होते हैं. 2017 से पहले शहीद परिवार की अनुग्रह राशि 20 लाख थी जिसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया है. अब तक 150 शहीद परिवारों को 59.50 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है.

इसके अलावा प्रदेश Government ने पूर्व सैनिकों के लिए समूह ‘ख’ के पदों पर 5% आरक्षण और अग्निवीरों के लिए यूपी Police, कारागार और वन विभाग में 20% क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण की व्यवस्था की है. Chief Minister ने औरैया, अमेठी, गोरखपुर, चंदौली, शामली, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और सोनभद्र में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का बटन दबाकर लोकार्पण किया. इन भवनों के साथ आवासीय एवं विश्राम सुविधाएं भी विकसित की गई हैं. कार्यक्रम में शौर्य गाथा पुस्तक का विमोचन भी हुआ जिसमें प्रदेश के 7 अशोक चक्र, 30 कीर्ति चक्र और 133 शौर्य चक्र से सम्मानित सैनिकों की वीरता का विवरण है.

Chief Minister ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को मंच पर चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में मेजर अमित शर्मा की पत्नी आर्ची सिंह, मेजर केतन शर्मा की माता ऊषा शर्मा, कीर्ति चक्र विजेता सिपाही अजमेर अली की पत्नी अबरीशा खातून, सैपर सतीश कुमार की पत्नी विमलेश देवी और शौर्य चक्र विजेता अनिल कुमार तोमर की पत्नी मीनू तोमर सहित कई वीर नारियां शामिल रहीं.

इसके अलावा पूर्व सैनिक लांस नायक प्रियपाल सिंह और राइफलमैन हरबीर सिंह को भी सम्मानित किया गया. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पूर्ववर्ती Governmentों ने मेरठ को दंगों का शहर बना दिया था लेकिन आज यह सबसे अच्छी कनेक्टिविटी वाला जिला है. उन्होंने बताया कि लगभग 31 हजार पूर्व सैनिकों को निगम के माध्यम से रोजगार दिया गया है और जल्द ही रोजगार मेले तथा नेत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा.

–

विकेटी/पीएम