वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

Mumbai , 22 सितंबर . Actress रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थड़ानी महादेव की अनन्य उपासक हैं और अक्सर ज्योतिर्लिंग या महाकाल दर्शन के लिए जाती रहती हैं. Actress रवीना टंडन ने हाल ही में बताया कि वह और उनकी बेटी राशा थडानी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाली थीं लेकिन यात्रा से कुछ समय पहले ही उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था.

Actress ने यह किस्सा ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेमी-फिनाले एपिसोड के दौरान बताया. शो के दौरान Actress कहती हैं कि वह अब ईश्वर द्वारा निर्धारित समय पर विश्वास करने लगती हैं, भले ही चीजें प्लान के मुताबिक हो या न हों.

रवीना टंडन ने याद करते हुए बताया कि 2022 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने और बेटी राशा थडानी ने साथ में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था लेकिन उनका प्लान उस वक्त बिगड़ गया, जब यात्रा से ठीक पहले उनका वीजा कैंसल हो गया था.

Actress ने बताया कि वीजा कैंसल होने पर उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन उन्हें समझ में आया कि अचानक कैंसिल होने के पीछे कोई वजह जरूर होगी. Actress रवीना टंडन ने कहा, “मैंने इतना बोला कि महादेव का कुछ तो कारण होगा, हमें नहीं जाना है इसके पीछे कोई वजह तो होगी. जब वो बुलाएंगे तब अपने आप हम चले जाएंगे.”

रवीना टंडन ने बताया कि प्लान कैंसिल होने के बाद बेटी राशा ने उन्हें नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में आई भयानक आपदा के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “हम बहुत निराश थे कि यात्रा कैंसिल हो गई और दो दिन बाद हमें पता चला कि ग्लेशियर टूट गया. यह मानव निर्मित आपदा थी.”

उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनके इस विश्वास को और मजबूत कर दिया कि कभी-कभी एक अनचाहा झटका भी आपकी सुरक्षा बन जाता है. उन्होंने कहा, “हर स्थिति से आपको बचाने का यह भगवान का तरीका है.” बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल के लांगटांग इलाके में भयानक बाढ़ आई थी और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर इलाके में बहुत ज्यादा तबाही हुई थी.

एनएस/पीएम