
New Delhi, 17 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पूण्यतिथि के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय इतिहास में सदैव अंकित रहेगी.”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media पोस्ट में लिखा, “विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के स्मृति दिवस पर उन्हें सादर अभिवादन.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media पर लिखा, “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! मातृभूमि की सेवा और धर्म की रक्षा के अप्रतिम कार्यों एवं प्रयासों के लिए आपको युगों-युगों तक याद किया जाएगा.”
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रदूत, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय श्रद्धेय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! सादगी और धर्मनिष्ठा के प्रतीक अशोक जी ने जिस निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र, संस्कृति और विचारधारा के प्रति जीवन समर्पित कर जो आदर्श स्थापित किया, वह विरले ही देखने को मिलता है.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. ‘राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम’ के भाव को जीवन का संकल्प बनाकर उन्होंने अपना सर्वस्व धर्म, संस्कृति और समाज के जागरण के लिए अर्पित कर दिया.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पोस्ट में लिखा, “भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक चेतना के संरक्षण और संवर्धन हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने और समाज को सांस्कृतिक अस्मिता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका समर्पण, संगठनात्मक कौशल और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. धर्म और संस्कृति की रक्षा तथा प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके विचार एवं आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के शलाका पुरुष, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र सेवा व सनातन संस्कृति के संवर्धन में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, हिंदू समाज के संगठन और श्रीराम जन्मभूमि के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. राष्ट्रधर्म और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जीवन समर्पित कर दिया. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा.”
–
एसडी/एएस
Skip to content