
कोलकाता, 8 नवंबर . विश्व बैंक की रिपोर्ट में 12 साल में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के गरीबी से बाहर आने पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह रिपोर्ट India के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसका क्रेडिट किसी Political पार्टी को नहीं, बल्कि देश की जनता की मेहनत को जाता है.
विश्व बैंक की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि पिछले 12 वर्षों में India में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी स्तर से ऊपर उठे हैं. इस पर Lok Sabha सांसद सौगत रॉय ने कहा, “यह रिपोर्ट India के लिए अच्छी है. यह किसी Political पार्टी का क्रेडिट नहीं है. India के लोगों ने मेहनत करके इसे हासिल किया है और यह रिपोर्ट हमारे लिए सकारात्मक है.”
उन्होंने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़े मामले पर कहा कि उनका जन्मदिन मनाया जा रहा था. भाजपा के लोगों ने पहले रेकी की, फिर रात दो बजे भाजपा के गुंडे ईंट-लाठी लेकर उनके घर पर हमला करने पहुंचे. वहां हमारे कार्यकर्ता मौजूद थे, उन्हें भी चोट लगी. हमारे लोगों ने उसका प्रतिरोध किया. Police ने वहां मौजूद रहने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया. मैं इसकी निंदा करता हूं. भाजपा समझती है कि इस तरह हंगामा करके तृणमूल को दबाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा. यह संभव नहीं है. हम लड़ते रहेंगे.
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने Saturday को अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास के बाहर हुई कथित झड़पों को लेकर Supreme Court जाने की चेतावनी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में तनाव पैदा करने के लिए भाजपा और Police ने मिलकर साजिश रची है.
दरअसल, ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के डायमंड हार्बर Lok Sabha क्षेत्र से सांसद हैं.
ममता ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को देश की सर्वोच्च अदालत तक लेकर जाएंगी. उनका आरोप है कि घटना के दौरान Police ने कोई कार्रवाई नहीं की.
उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों के एक समूह ने रात 2 बजे के बाद अभिषेक के घर पर हमला कराया. Police मूकदर्शक बनी रही.”
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ने विशेष रूप से कालीघाट थाने के प्रभारी का नाम लेते हुए कहा कि उनके कदमों से जनता में आक्रोश पैदा हो सकता है. पूर्व Chief Minister ने Police पर उनके आवास पर आयोजित होने वाली वार्षिक काली पूजा में बाधा डालने और लोगों को वहां आने से रोकने की कोशिश का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और भारी Police तैनाती के कारण पूजा से पहले इलाके में तनाव का माहौल है.
–
एबीएम
Skip to content