विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्रालय ने दिल्ली में चलाया स्वच्छता अभियान, की सफदरजंग के मकबरे पर सफाई

New Delhi, 27 सितंबर . विश्व पर्यटन दिवस पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने Sunday को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत दिल्ली के सफदरजंग इलाके में मकबरे पर सफाई अभियान चलाया. इस पहल का मकसद स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और India की धरोहरों के संरक्षण को बढ़ावा देना है.

इस अभियान में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी और प्रमुख हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन संस्थानों के लगभग 200 छात्र और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए. भाग लेने वाले संस्थानों में आईएचएम पूसा, इंडियन कलिनरी इंस्टीट्यूट (आईसीआई) नोएडा, एनसीएचएमसीटी, आईआईटीटीएम नोएडा और एआईएचएम शामिल थे.

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हर साल 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया जाता है. आज India Government का पर्यटन मंत्रालय विश्व पर्यटन दिवस मना रहा है. इस मौके पर 16 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत, सफदरजंग मकबरे पर कई संस्थाओं, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन और मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य सफाई के साथ-साथ पर्यटनों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को जागरुक करना है. सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि सभी पर्यटन स्थल स्वच्छ होने चाहिए, ताकि विदेशी पर्यटकों को सुखद अनुभव हो और वे India के प्रति अच्छी छवि लेकर जाएं.

वहीं, विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हर मंजिल के आगे कुछ नया होता है. संस्कृति, परंपरा, कोई कहानी या ऐसा अनुभव जो सामने आने का इंतजार कर रहा हो. इस ‘विश्व पर्यटन दिवस’ पर, नई चीजें खोजने की खुशी और उन कई अनुभवों का जश्न मनाएं, जो हर सफर को सार्थक बनाते हैं. खोजने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया होता है.”

–

डीसीएच/