विश्वेंद्र सिंह के ‘बगावती’ पोस्ट पर डोटासरा ने कहा, ‘वो मेरे बड़े भाई हैं, लिखित में पूछेंगे’

jaipur, 2 अक्टूबर . Rajasthan कांग्रेस में वरिष्ठ नेता विश्वेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने की social media पर चल रही अटकलों पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विराम लगाते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी के टूलकिट का हिस्सा करार दिया.

डोटासरा ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है और वे social media की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने विश्वेंद्र सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि संगठनात्मक कारणों से भले ही ढाई साल संवाद न हो पाया हो, लेकिन उनसे लिखित में उनकी भावनाएं पूछी जाएंगी, जिसके बाद ही पार्टी कोई निर्णय लेगी.

डोटासरा ने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व Prime Minister शास्त्री जी को बहुत-बहुत नमन. महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते से देश को आजादी दिलाई. महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य के रास्ते पर चलकर, अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को हमेशा के लिए एक नई दिशा दिखाने का काम किया है. हमारा संविधान महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए रास्ते के अनुरूप बना है और यह देश उसी पर चल रहा है.”

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया और एक साधारण परिवार से उठकर देश के Prime Minister बने. दोनों ने अपने-अपने स्थान पर ऐसी लंबी लकीर खींची कि कोई दूसरा उनकी लकीर को मिटा नहीं सका. महात्मा गांधी ने देश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरने की बात कही थी. सही मायने में जब तक भुखमरी खत्म नहीं होगी, गांव की तरक्की नहीं होगी और समानता नहीं आएगी, हमें संविधान के मुताबिक प्रयास करते रहना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने का काम महान नेताओं ने किया. विश्व में सबसे मजबूत लोकतंत्र हमारे हिंदुस्तान का है. लेकिन आज महात्मा गांधी जी ने जो सपना देखा था और जो रास्ता दिखाया था, उस रास्ते से केंद्र की मोदी Government भटक चुकी है. संविधान को कुचलने का काम कर रही है. हर वर्ग परेशान है. डेढ़-डेढ़ साल तक संवैधानिक व्यवस्था को दरकिनार करके गांव की Government के चुनाव नहीं करवा रहे हैं.

विश्वेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई आधिकारिक बात आई नहीं है. केवल social media या मीडिया के माध्यम से कोई बात आ रही है. विश्वेंद्र सिंह हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, मंत्री रहे हैं. काफी वर्षों तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की है. उनकी जो भी भावनाएं होंगी, उनको पूछा जाएगा और जब उनकी भावनाएं लिखित में प्राप्त हो जाएंगी, उसके बाद ही हम आगे कुछ कह पाएंगे.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जो जिलाध्यक्ष बने हैं, वे संगठन सृजन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी हाईकमान ने बनाए हैं. उसमें भी हमारा कोई रोल नहीं है. जो संगठन सृजन से बने, वे मेरी यूनिट हैं, मेरी इकाई हैं, मेरे जिले के संगठन का कार्य करते हैं. जो भी बातें होंगी, पूछी जाएंगी. लिखित में पूछ लेंगे और पूछने के बाद उनका जो जवाब आएगा, जो उनकी आपत्ति आएगी, उसके ऊपर बड़ी गहनता से विचार करने के बाद ही कोई बात कह पाएंगे.

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के बारे में आक्षेप जिसने भी लगाए, वह भाजपा का जो टूलकिट तीन-चार साल से काम कर रहा है, वह आधारहीन है. जो ये व्यक्तिगत आरोप लगाकर बातें कर रहे हैं, वे भाजपा के टूलकिट का हिस्सा हैं. मैंने किसी व्यक्ति विशेष के लिए कभी नहीं कहा कि अमुक आदमी भाजपा का टूलकिट है. social media पर जो चल रहा है, उसकी बात मैंने कही थी, क्योंकि वे वही शब्द हैं जो तीन-चार साल से चल रहे हैं.

–

एबीएम