विरोध-प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं : भाजपा नेता आरपी सिंह

New Delhi, 21 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के नेता आरपी सिंह ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान, कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े विवाद, हाई कोर्ट की टिप्पणियों, विरोध प्रदर्शनों और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को एयरपोर्ट पर रोके जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ऐसा कोई मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान जिस कार्रवाई का जिक्र कर रहे हैं, वह कस्टम विभाग द्वारा लगाया गया 50 हजार रुपए का जुर्माना था, जिसकी रसीद वह सार्वजनिक कर दें. कहीं ऐसा तो नहीं कि वह शराब की बोतल लेकर आ रहे थे?

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई पर आरपी सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कोई भी संगठन आंदोलन के नाम पर कानून व्यवस्था को चुनौती नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि यदि किसी आंदोलन के दौरान बैरिकेड तोड़े जाते हैं, पत्थरबाजी होती है या हिंसा फैलती है, तो उसकी जिम्मेदारी आंदोलन आयोजित करने वालों की भी बनती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं. पहले भी आंदोलनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को लेकर कार्रवाई की थी और ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता. पिछली बार आंदोलन के दौरान अमृतसर Police ने तीन लोगों को पकड़ा था, जो आंदोलन की आड़ में आंतकवाद फैलाना चाहते थे.

भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें लगी हैं कि देश विघटन के रास्ते पर जाए, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें India की प्रगति से असहज हैं और देश को अस्थिर करने की कोशिश करती रहती हैं. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India जिस तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है, वह कुछ लोगों को स्वीकार नहीं है. विपक्ष से अपेक्षा है कि वह इस बात को समझने की कोशिश करे.

आरपी सिंह ने कहा कि India का लोकतंत्र मजबूत और स्थिर है. विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उनके नाम पर अराजकता फैलाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा नहीं है कि महिलाओं को अधिक सीटें मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के Political प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और इसी कारण वह संबंधित प्रक्रियाओं का विरोध करती रही है.

सीजेपी को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है और कॉकरोच जनता पार्टी का संबंध आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ दिखाई देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन आम आदमी पार्टी के छात्र विंग की तरह काम कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध करते थे, वे अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं.

भाजपा नेता ने विपक्ष से देशहित के मुद्दों पर जिम्मेदार रवैया अपनाने और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की.

–