विरासत और विकास की यात्रा जारी रही तो सपा-कांग्रेस की राजनीति दफन हो जाएगी : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर, 8 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की विरासत और विकास के प्रवाह को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं. अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को यह मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा अगर ऐसे ही चलती रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी. उनके सामने अपनी पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा, जिन्होंने कभी प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था.

Chief Minister ने कहा कि यह यात्रा इसी मजबूती के साथ एकजुट होकर जारी रहेगी तो कांग्रेस और सपा के सामने ही पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा और इसीलिए दुष्प्रचार का सहारा लेना इन्होंने शुरू किया है. योगी आदित्यनाथ ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी Government नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देगी. सीएम योगी Sunday को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे थे. उन्होंने बतौर Chief Minister लगातार दसवीं बार वनटांगियों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा कीं. श्री अयोध्याधाम में Saturday को दीपोत्सव संपन्न कराने के बाद Sunday पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पधारे Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास, इको टूरिज्म, वैश्विक नगर बाजार आदि से जुड़ी 82.41 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के तेज विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सब कुछ हो सकता है, बस करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए.

उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि 2017 के पहले अयोध्या में ‘जय श्री राम’ बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था, लाठी-गोली चलती थी, तब विपक्षी दलों के लोग कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं. तब कहते थे कि अयोध्या में परिंदा नहीं पर मार सकता. तब ये लोग राम मंदिर के विरोध में फौज खड़ी करते थे. उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या में अयोध्या के प्रवाह को रोक नहीं पाए थे, रामभक्तों के कारवां को प्रतिबंधित नहीं कर पाए थे, उसको किसी प्रकार से भी रोकने में जब विफल हुए, वही लोग आज अयोध्या को बदनाम करने में लगे हैं.

Chief Minister ने कहा कि जब Prime Minister मोदी के आह्वान पर 2017 में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की Government प्रदेश में बनी तो धड़ल्ले के साथ विकास कार्य हुए हैं. सड़कें बनी हैं, बिजली आई है, एयरपोर्ट बन रहे हैं, रेलवे की नई-नई लाइनें बिछ रही हैं, जनता-जनार्दन को बिना भेदभाव सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों का आह्वान किया कि पर्व में दूसरों के साथ खुशियां साझा करते हुए नशा और जुआ से दूर रहें.

उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है और जुआ व्यक्ति को गुलाम बना देता है. इन दोनों कुप्रवृत्तियों से अच्छा खासा परिवार बिखर जाता है. Chief Minister ने कहा कि प्रदेश Government की तरफ से नशे के सौदागरों पर प्रहार चल रहा है. माफिया उन्मूलन के बाद अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ ही प्रारंभ हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जो लोग दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे.’

Chief Minister ने कहा कि जब अच्छी Government जब आती है तो अच्छी सुविधाएं भी लेकर आती है और जब बुरी Government आती है तो नशे के सौदागरों के साथ मिलकर नौजवानों के भविष्य के खिलवाड़ करती है. Chief Minister ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई करिए. नौकरी और रोजगार की गारंटी भाजपा की डबल इंजन की Government लेगी. उन्होंने अन्नदाता किसानों से अच्छी उपज पैदा करने की अपील की और कहा कि Government प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से उपज का कई गुना दाम उपलब्ध कराएगी.

Chief Minister ने कहा कि भगवान राम तो 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौट आए थे लेकिन वनटांगिया समुदाय को पहले अंग्रेजों और फिर कांग्रेस व सपा की Governmentों ने सौ साल से अधिक समय जंगलों में भटकने के लिए, दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 56 वनटांगिया गांव थे, जिनका कोई पुरसाहाल नहीं था. 1947 में देश भले आजाद हो गया लेकिन इन वन्यगांवों को कभी आजादी नहीं मिल पाई थी. न इनका नाम मतदाता सूची में था, न यहां सड़क थी, न बिजली थी, न पानी था, न राशन कार्ड था, न स्कूल था, न चिकित्सालय था, न पेंशन की सुविधा थी और एक भी पक्का मकान भी नहीं था.

सीएम योगी ने कहा कि आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि 2017 के बाद हुए विकास कार्यों से वनटांगिया गांवों के जंगल में मंगल है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार 2007-08 से यहां आ रहा हूं. पिछले 10 वर्षों से Chief Minister के रूप में अयोध्या के बाद यहीं पर दीपावली मनाने के लिए आता हूं. Chief Minister ने 2017 से पूर्व और उसके बाद वनटांगिया गांव की स्थिति को लेकर सवाल जवाब के अंदाज में लोगों से संवाद किया. पूछा, क्या 2017 के पहले आपके लिए पक्की सड़क थी क्या, Government ने कोई स्कूल बनाया था क्या, Government ने बिजली दी क्या, Government ने पानी पीने की व्यवस्था की थी क्या? जनता ने इन सभी सवालों का जवाब ‘ना’ में दिया. Chief Minister ने कहा, 2017 के बाद आपके पास चलने के लिए सड़क है, आज आपके पास राशन कार्ड है, आज आपके पास पक्का मकान है, आज स्कूल है, आज आयुष्मान कार्ड है. जनता ने इन सभी बातों पर ‘हां’ की हुंकार भरी. तब बिजली नहीं थी. बहुत पढ़ाकू बच्चा भी ढिबरी की रोशनी में पढ़ने के लिए मजबूर था. आज आपके पास बिजली, सड़क, पेयजल आदि सभी सुविधाएं हैं. सीएम योगी कहा कि भाजपा नेतृत्व की एनडीए में और सपा-कांग्रेस के पीडीए में यही अंतर है. उनका (सपा-कांग्रेस) हर जवाब होता है ‘ना’ में, और हमारा हर जवाब होता है ‘हां’ में. वे पूछते नहीं थे और अब Government पूछने के लिए आ रही है.

सीएम योगी ने दलों का नाम लिए बिना कहा कि एक के लिए गांधी-नेहरू परिवार और दूसरे के लिए सैफई परिवार ही देश-प्रदेश है, और हमारे लिए 25 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश, जिसमें चाहे वह किसी भी जाति, क्षेत्र का हो, गांव हो या शहर, गरीब हो या अमीर, निषाद हो, दलित हो, राजभर हो, चौहान हो, सभी को हम लोग एक परिवार के रूप में लेकर के चलते हैं और शासन की योजना के साथ जोड़ने का काम करते हैं.

Chief Minister ने कहा कि वनटांगिया गांवों के सभी लोग अति पिछड़ी जातियों, वंचित और दलित परिवारों से जुड़े हुए हैं. इन लोगों को 2017 के पहले भी सुविधाएं मिल सकती थीं, लेकिन इन सुविधाओं के लिए फुर्सत और इच्छाशक्ति चाहिए. जिन लोगों की इच्छाशक्ति समाप्त हो चुकी हो और जिन्होंने केवल अपने परिवार के बारे में सोचा हो, उन लोगों से उम्मीद करना कि वे लोग गरीबों, दलितों, वंचितों, अति पिछड़ी जातियों के बारे में सोचेंगे, ये अपने आप में दिवास्वप्न है.

Chief Minister ने कहा कि रामराज्य तब आता है जब दीपावली आती है. और, दीपावली तब आती है जब वनवास का कालखंड समाप्त होता है. आज इन वनटांगिया गांवों में वही रामराज्य आया है. कहा कि इसी रामराज्य की खुशी को बांटने के लिए, दीपावली मनाने के लिए वह वनटांगिया गांव के लोगों के बीच उपस्थित हुए हैं. Chief Minister योगी ने वनटांगिया समुदाय का आह्वान किया कि अपने संघर्ष से सुविधा तक के इतिहास को संजो कर रखें. उन्होंने कहा कि इसे याद रखिए कि आपकी पहले क्या स्थिति थी, आपने क्या और कितना संघर्ष किया था और अब सुविधाओं की क्या स्थिति है. कहा कि वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी को बताइए कि कैसे आपको 70 वर्षों तक सुविधाओं से वंचित रखा गया था और 2017 के बाद भाजपा की डबल इंजन Government ने कैसे आपको परिवार मानकर सुविधाओं और Government की योजनाओं से आच्छादित किया है. भाजपा Government ने ये कार्य आपके हितों के संवर्धन और खुशहाली के लिए किया है. Chief Minister ने वनटांगियों से कहा कि अपनी वर्तमान और भावी पीढ़ी को बताइए कि ये जो आवास बने हैं, जो जमीन मिली है, जो बिजली मिली है, ये भाजपा Government के कारण मिली है. बोलिए कि हम भी वंचित थे, हम भी गरीब थे, हम भी दलित थे, हम भी पिछड़े थे, लेकिन पहले की Governmentों ने हमें वंचित बनाए रखा था.

Chief Minister ने कहा कि चूंकि वनटांगिया गांवों के लोग मतदाता बनने से वंचित थे, किसी का वोट बैंक नहीं थे इसलिए पूर्व की Government में उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा गया था. उन्हें Government की योजनाओं, मतदान और अपनी पंचायत चुनने के लिए वंचित रखा गया था. सीएम ने कहा कि हमने आपको वोट बैंक नहीं बनाया बल्कि 2017 के बाद वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव के रूप में मान्यता देकर इनका सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादन किया है.

Chief Minister ने कहा कि हमारे लिए रामकाज और राष्ट्रकाज एक ही है. भगवान राम का भक्त होने के नाते हमने हर वनवासी, हर गिरवासी, हर वंचित, हर दलित को अपना बनाया है. उन्हें राम काज में सहयोगी बनाया है और राम काज वही है, जो राष्ट्र का काज है. उन्होंने हर तबके के लोगों से कहा कि हर परिस्थिति में Government आपके साथ खड़ी है. कार्यक्रम में उपस्थित सांसद रविकिशन शुक्ल ने सीएम योगी का स्वागत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को Chief Minister के रूप में पाकर यूपी की धरती धन्य हुई है. योगी जी के Chief Minister बनने से पहले यूपी में न सुरक्षा थी, न रोजगार था, न इलाज की सुविधा थी और न ही सड़कें थीं, जबकि आज सीएम योगी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर नजर आती है.

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में दर्शन करने जाएं तो उसके पहले सपा शासन में कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए माफी मांगें. सांसद ने वनटांगिया समुदाय के लोगों से सीएम योगी के आत्मीय जुड़ाव का भावपूर्ण उल्लेख किया.

–

विकेटी/