विमेंस जूनियर एशिया कप: जीत के साथ भारत का अभियान शुरू, साउथ कोरिया 4-1 से रौंदा

मोकी (चीन), 5 सितंबर . भारतीय जूनियर विमेंस हॉकी टीम ने Saturday को जीत के साथ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की. गत चैंपयिन ने मोकी में खेले गए इस मैच में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी. India ने विमेंस जूनियर एशिया कप के पिछले दो संस्करण जीते हैं.

साउथ कोरिया के खिलाफ India ने पूरे मैच में संयमित और दबदबे वाला खेल दिखाया. India की तरफ से सानिका चंद्रकांत माने, पूर्णिमा यादव, पूजा साहू और मधु सिदार ने गोल दागे. वहीं, कोरिया के लिए किल गैबिन ने सांत्वना गोल किया.

India ने पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए. मुकाबले के 8वें मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने गोल करके India को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद भारतीय टीम ने साउथ कोरियाई डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वे किसी भी मौके को गोल में नहीं बदल पाए. पहले क्वार्टर के अंत तक India ने अपनी बढ़त बनाए रखी.

India ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी अपना आक्रामक रुख जारी रखते हुए शुरुआती पांच मिनटों के भीतर एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. शुरुआती प्रयास के बाद उन्हें एक री-पीसी (दोबारा पेनाल्टी कॉर्नर) मिला, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका.

साउथ कोरिया ने बढ़ते दबाव के साथ जवाबी हमला किया और बराबरी का गोल करने की कोशिश में 5 मिनट के भीतर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. हालांकि, भारतीय डिफेंस ने विपक्षी खेमे के इरादों पर पानी फेर दिया.

इसके बाद India ने खेल पर फिर से नियंत्रण हासिल किया और दूसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में एक और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया. इस बार, भारतीय टीम ने एक बेहतरीन रणनीति अपनाई और पूर्णिमा यादव ने 30वें मिनट में गोल करके India की बढ़त को दोगुना कर दिया, जिससे टीम हाफ-टाइम में 2-0 की बढ़त के साथ गई.

साउथ कोरिया तीसरे क्वार्टर में नए इरादे के साथ उतरा और मैच में वापसी की कोशिश की. हालांकि, India का डिफेंस दबाव में भी मजबूत बना रहा. India की लगातार कोशिशों का फल तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में मिला जब उन्होंने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया. पूजा साहू ने India की बढ़त को 3-0 करने में कामयाबी हासिल की.

India के लगातार हमलों का नतीजा 51वें मिनट में मिला, जब मधु सिदार ने गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया. साउथ कोरिया ने आखिरी सीटी बजने तक संघर्ष जारी रखा और खेल खत्म होने से ठीक चार मिनट पहले एक गोल वापस किया. एक और पेनाल्टी कॉर्नर के बाद, कोरिया ने एक अलग तरह वेरिएशन अपनाया, जिससे 57वें मिनट में किल गैबिन ने गोल किया.

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अब Sunday को ‘विमेंस जूनियर एशिया कप चीन 2026’ के अपने दूसरे मैच में मलेशिया का सामना करेगी.

आरएसजी