विमेंस एशिया कप: शतकीय पारी के साथ मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग के खिलाफ भारत ने जड़े 193 रन

Dubai , 3 सितंबर . सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर India ने हांगकांग, चीन के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के सातवें मैच में 193/5 का स्कोर खड़ा किया. इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े.

Thursday को Dubai इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर गेंदबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ 8 ओवरों में 74 रन जोड़े. शेफाली 17 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला.

मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की. रावल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जिसके बाद मंधाना ने ऋचा घोष के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 40 रन जोड़ते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया.

ऋचा ने 13 गेंदों में 11 रन की पारी खेली, जिसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जुटाकर टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचा दिया. कप्तान कौर ने 9 गेंदों में 1 चौके के साथ 10 रन की पारी खेली.

मंधाना ने 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन बनाए, जो विमेंस टी20 एशिया कप में किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा. इसी के साथ मंधाना ने श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में मलेशिया के खिलाफ 119 रन की नाबाद पारी खेली थी. मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी शीर्ष पर पहुंच गई हैं, जिन्होंने अब 10,880 रन बना लिए हैं. इस मामले में मंधाना ने मिताली राज (10,868) को पीछे छोड़ दिया है.

यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना का 18वां शतक रहा, जिसके साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज बन गईं. इस मामले में उन्होंने मैग लेनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़ दिया, जिनके नाम 17-17 शतक दर्ज हैं. यह मंधाना का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा शतक भी था. मंधाना ऐसा करने वाली पहली भारतीय हैं.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ के साथ उतरी है.

वहीं, हांगकांग, चीन की प्लेइंग इलेवन में नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर और एलिसन सिउ मौजूद हैं.

आरएसजी