विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का ‘सरेंडर’, शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

Dubai , 5 सितंबर . ‘विमेंस एशिया कप- 2026’ के 9वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Pakistan को 7 विकेट से हराया. Dubai इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए Pakistan की पूरी टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ढेर हुई.

इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही Pakistan के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 55 रन Pakistan का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक का न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले, साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ Pakistan की पूरी टीम 56 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी. भारतीय स्पिनर्स के आगे Pakistan का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया.

महामुकाबले में Pakistan ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े. मुनीबा 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जुल्फिकार 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद Pakistan की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. गुल फिरोजा बिना खाता खोले आउट हुईं. आयशा जफर सिर्फ 2 रन बना सकीं, जबकि सदाफ शमास 3 रन पर क्लीन बोल्ड हुईं. कप्तान फातिमा सना भी कोई रन नहीं बना पाईं और दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं.

मध्यक्रम में भी कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सकी. एमान फातिमा ने 5 रन और उम्म-ए-हानी ने 6 रन बनाए. तूबा हसन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. टीम की 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकीं. और पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई.

India की स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. श्री चरणी ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रेमा रावत ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया और 9 रन दिए. दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में केवल 5 रन देकर 2 विकेट झटके. शेफाली वर्मा ने भी 1 विकेट चटकाया. भारतीय टीम ने 56 रनों के लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल किया. India की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 और दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं.

एसएम/एबीएम