
Dubai , 28 अगस्त . महिला एशिया कप 2026 का आगाज Friday को Dubai इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. पहला मुकाबला ग्रुप ‘ए’ की थाइलैंड और हांगकांग के बीच खेला गया. थाइलैंड ने हांगकांग को 6 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया. थाइलैंड ने हांगकांग को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हांगकांग 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और मैच 6 रन से हार गई.
121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग को पहला झटका 1 स्कोर पर लगा. मारिको हिल बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद केरी चान और यास्मिन दासवानी ने 28-28 रन बनाकर टीम को संभाला. आखिरी पांच ओवरों में हांगकांग को जीत के लिए 37 रन बनाने थे और टीम के पास 5 विकेट शेष थे.
थाइलैंड की गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और हांगकांग को 7 विकेट पर 114 रन पर रोक दिया. थाइलैंड की 6 रन की जीत बेहद रोमांचक रही.
थाइलैंड के लिए ओनिचा कामचोम्फु ने 3, फानिता ने माया ने 2, जबकि थिपात्चा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 1-1 विकेट लिए.
हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. थाइलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बनाए थे. कप्तान नारुएमोल चायवाई ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. 31 गेंदों की इस पारी में चायवाई ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 41 गेंदों पर 27, फानिता माया ने 19 गेंदों पर 19 और अफिसरा सुवांचोनराठी ने 11 रन बनाए. इन 4 बल्लेबाजों को छोड़कर किसी भी अन्य बल्लेबाज ने दो अंकों में प्रवेश नहीं किया.
हांगकांग की तरफ से मरीना लैम्प्लो ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए. मेयी वाई सियू ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 और कैरी चान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.
–
पीएके
Skip to content