
New Delhi, 25 नवंबर . भाजपा नेताओं ने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु के Chief Minister विजय पर निशाना साधते हुए दावा किया कि विपक्षी दल ‘लोकतंत्र खतरे में है’ का नारा लगाते हैं, जबकि असल में विपक्ष की Governmentों में लोकतंत्र खतरे में है. भाजपा नेताओं ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर Government की जमकर आलोचना की.
भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने से बातचीत में कहा कि पिछले सप्ताह Supreme Court ने अनुमति दी थी कि कार्तिगई दीपम के दिन, एक बार के उपाय के तौर पर, उसी जगह पर दीप जलाया जाए, जहां भक्तों ने अनुरोध किया था. लेकिन कल मदुरै के जिला मजिस्ट्रेट ने इस फैसले की खुलेआम अवहेलना करते हुए किसी दूसरी जगह पर दीप जला दिया. यह सीधे तौर पर Supreme Court की अवमानना है और इस तरह जब लोकतंत्र के एक अहम स्तंभ यानी न्यायपालिका पर हमला होता है या उसकी अवमानना की जाती है तो यह सीधे लोकतंत्र पर ही हमला है.
भाजपा नेता ने कहा कि सीएम विजय एक नया चेहरा हैं और जिनसे तमिलनाडु के हिंदुओं को बहुत उम्मीदें थीं, तो यह एक तरह से हिंदुओं के साथ धोखा है. लेकिन एक और बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी, जो पूरी दुनिया में घूम-घूमकर कहते हैं कि India में लोकतंत्र खतरे में है, मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि अगर लोकतंत्र कहीं खतरे में है, तो वह विपक्ष शासित राज्यों में है, यहां तमिलनाडु में है, जहां विजय की Government के साथ आपका गठबंधन है. राहुल गांधी आज स्टैंड नहीं लेते हैं, तो यह साबित हो जाएगा कि Government सुनियोजित तरीके से Supreme Court की अवमानना करने पर उतारू हो गई है.
भाजपा नेता सीआर केशवन ने कहा कि Chief Minister जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके-कांग्रेस Government ने ‘दीपाथून’ पर ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने के Supreme Court के आदेश की अवहेलना करके तमिलनाडु की जनता के साथ विश्वासघात किया है. Government ने भगवान मुरुगन के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. तमिलनाडु की जनता इसे भूलेगी नहीं और Government को उसके इन कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराएगी.
वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि वह सदियों पुरानी पवित्र भूमि, जहां सदियों से कार्तिक पूर्णिमा यानी ‘कार्तिगई दीपम’ के अवसर पर दीप जलाए जाते रहे हैं और जिस तरह से इस पवित्र पहाड़ी की चोटी पर दीप प्रज्वलित किया जाता है, उस एक दीप को लेकर इतनी नफरत. भगवान मुरुगन की उस पवित्र भूमि को हिंदुओं के हत्यारे सिकंदर से जोड़कर देखना और पहले हाई कोर्ट तथा फिर Supreme Court के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन करना, एक चुनी हुई Government द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है. हमें विश्वास है कि Supreme Court इस मामले को गंभीरता से लेगा और टीवीके Government तथा उससे जुड़े सभी प्रशासनिक और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.
उन्होंने कहा कि तिरुप्परनकुंद्रम में तमिलनाडु की टीवीके Government और प्रशासन ने जिस तरह मद्रास उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना करते हुए कल भी निर्धारित स्थान यानी दीपाथून, पर दीप जलने नहीं दिया. सब जानते हैं कि यह न्यायपालिका की अवमानना और हिंदू आस्था का खुलेआम अपमान है.
भाजपा नेता किलारू दिलीप ने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके Government उन लगभग 300 लोगों को निशाना बना रही है, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने की कोशिश की थी. यह एक तरह से चुनिंदा Police कार्रवाई है. कोई भी Government संविधान या Supreme Court से ऊपर नहीं है और प्रशासन को लोगों के अपने धर्म का पालन करने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए. Government को Supreme Court के निर्देशों के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए और न ही हिंदू धार्मिक प्रथाओं पर रोक लगानी चाहिए. Chief Minister विजय को यह याद रखना चाहिए कि हिंदुओं सहित सभी समुदायों के लोगों ने उन्हें वोट दिया है, इसलिए उन्हें ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content