
New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस द्वारा इस बिल के खिलाफ जताए जा रहे विरोध पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. BJP MP तेजस्वी सूर्या और Maharashtra के भाजपा नेता राम कदम ने विपक्ष पर तथ्यहीन विरोध करने के आरोप लगाए, जबकि परिसीमन बिल पर पूछे गए सवाल पर Union Minister मनसुख मांडविया ने कुछ भी कहने से परहेज किया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए.
BJP MP तेजस्वी सूर्या ने Bengaluru में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कई दशकों से महिला आरक्षण को लागू करने में देरी की है. जब Prime Minister Narendra Modi ने पिछली बार विधेयक को जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश की थी, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने बेबुनियाद आधारों पर इसका विरोध किया था.
सूर्या ने कहा कि आज स्थिति बदल गई है. कांग्रेस को छोड़कर विपक्ष की ज्यादातर पार्टियों को यह समझ आ गया है कि महिला आरक्षण समय की मांग है. देश की जनता चाहती है कि महिला आरक्षण जल्द से जल्द लागू हो और वे अब इसके समर्थन में हैं. उन्होंने इस समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है.
उन्होंने Prime Minister मोदी को उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने यह सुनिश्चित किया है कि देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज को पूरी अहमियत मिले. विपक्ष की जो भी चिंताएं थीं, जिन्हें कई मायनों में कांग्रेस ने ही खड़ा किया था, उन्हें विधेयक के इस संस्करण में बहुत स्पष्ट रूप से दूर कर दिया गया है. विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा की गई है, ताकि किसी भी राज्य को यह महसूस न हो कि उसके साथ अन्याय हो रहा है.
परिसीमन के बिना महिला आरक्षण क्यों नहीं लाया जा सकता, इस सवाल पर सूर्या ने विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि हमारी संवैधानिक व्यवस्था इसकी अनुमति नहीं देती है. अगर आज परिसीमन नहीं होता है, तो महिला आरक्षण 2034 या 2039 के बाद ही लागू हो पाएगा. उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि यह हमेशा के लिए सिर्फ एक वादा बनकर रह जाए, या आप चाहते हैं कि हम आज ही इसे लागू करने की पक्की प्रतिबद्धता दिखाएं. जनता यही सवाल पूछ रही है. इसलिए महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग नहीं किया जा सकता.
वहीं, Mumbai में भाजपा नेता राम कदम ने भी कांग्रेस के विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन किसी भी Government के फैसले का विरोध कर सकता है या उसका समर्थन भी कर सकता है, यह लोकतंत्र में उसका अधिकार है. लेकिन विरोध करते समय उसे प्रमाण देने चाहिए. क्या कारण है, वह बताना चाहिए. बिना प्रमाण के विरोध को विरोध नहीं कहा जा सकता.
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के कार्यकाल में परिसीमन बिल आया और अलग-अलग समय में सब मिलाकर 54 सीटें बढ़ीं, तब सब कुछ ठीक था. लेकिन अब आबादी बढ़ने के बाद, मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बाद मोदी Government के कार्यकाल में यह फैसला लिया गया तो वह गलत कैसे हो गया. यह दोहरा मापदंड क्यों है. विपक्ष को पीएम मोदी की हर बात चुभती है. एक ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में India बड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ रहा है और वही दर्द राहुल गांधी समेत देश के विपक्ष को है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष मजबूत हो और प्रमाणों के साथ विरोध करे, तो वह समझ में आता है. लेकिन बिना प्रमाण केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है. अगर इंडिया गठबंधन में राष्ट्र प्रथम का भाव है, तो वह जरूर इस बिल का समर्थन करेगा. यह बिल सांसदों की संख्या छीनने वाला नहीं है. यह लोगों की सुविधाओं के लिए, आबादी बढ़ने के कारण सांसदों की संख्या बढ़ाने वाला बिल है.
इस बीच, पुणे के पिंपरी में एक कार्यक्रम के दौरान जब परिसीमन बिल पर Union Minister मनसुख मांडविया से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए पत्रकारों को धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गए.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content