विपक्ष ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कैबिनेट मंत्री गोयल ने लगाया ‘सिर्फ राजनीति’ करने का आरोप

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर . पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी सदन के बाहर हंगामा जारी रहा. जहां भगवंत मान Government ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया, वहीं विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था और Government के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए.

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा के बाहर से बातचीत के दौरान विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के पास बात करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. वे सदन में खड़े होकर बेमतलब के मुद्दे उठा रहे हैं, जिनका कोई अर्थ नहीं है.

अबोहर के अजय हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक की मां और अन्य परिजनों के साथ विपक्ष के विधानसभा परिसर के बाहर धरना देने को लेकर उन्होंने कहा, “यह हमदर्दी की आवाज उठाना नहीं है, बल्कि सिर्फ राजनीति है. अगर सच में हमदर्दी है तो उन लोगों के घर जाकर उनके साथ खड़े हों, उनके लिए आवाज उठाएं. यहां सदन में लाकर सिर्फ राजनीति की जा रही है.”

कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जहां कहीं कोई घटना होती है, वहां कानून अपना काम कर रहा है और करता रहेगा. विपक्ष उन प्रदेशों की स्थिति भी बताएं जहां उनकी Governmentें हैं.

वहीं, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने राज्य Government पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह Government डरी हुई है और जनता के मुद्दों से भाग रही है.

उन्होंने कहा, “इस समय पंजाब में अपराधीकरण बढ़ गया है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. Government पूरी तरह से असहाय नजर आ रही है. लुधियाना की घटना को देखिए, होशियारपुर में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, एक व्यक्ति दुकान पर बैठा है और आठ-दस लोग आकर हमला करके चले जाते हैं. आज पंजाब में Government नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.”

अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में भू-माफिया, माइनिंग माफिया और ड्रग माफिया हावी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई ड्रग के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे दबा दिया जाता है. Government ने सदन के पटल को भाषणबाजी, चुटकुले सुनाने और भ्रम फैलाने का मंच बना दिया है और जनता का विश्वास खो चुकी है.

वहीं अन्य विपक्षी विधायकों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर Chief Minister के इस्तीफे की मांग की. उनका कहना है कि यह Government अपनी नैतिकता खो चुकी है. Chief Minister का घर रिश्वतखोरी का अड्डा बन गया है. पंजाब में कर्ज माफी नहीं हुई, लोगों को कुछ नहीं मिला. आज पूरा पंजाब Chief Minister से इस्तीफा मांग रहा है. जहां गुंडागर्दी और गैंगस्टर का राज हो, वहां Chief Minister को इस्तीफा देना ही चाहिए.”

गुरदासपुर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि पंजाब में आए दिन हत्याएं हो रही हैं, फिरौती के लिए कॉल आ रही हैं. गुरदासपुर में 12 करोड़ की डकैती हुई है. ग्रेनेड हमलों में कई लोग घायल हुए, एक व्यक्ति की आंख तक चली गई, लेकिन Chief Minister आज तक उनके घर नहीं गए और न ही कोई मुआवजा दिया.

–

पीआईएम/एएस