
New Delhi, 6 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Prime Minister Narendra Modi के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के विकास, विरासत और संस्कृति से जुड़ी हर उपलब्धि पर नाराजगी जताता है, लेकिन उसकी नाराजगी के बावजूद विकसित India का संकल्प पूरा होकर रहेगा.
नितिन नवीन ने Sunday को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष की तुलना ‘नाराज फूफा’ से की थी. उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हर बात से असंतुष्ट रहते हैं और कभी संतुष्ट नहीं हो सकते. Prime Minister ने ऐसे ही लोगों के लिए ‘नाराज फूफा’ शब्द का इस्तेमाल किया.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि India विकास कर रहा है तो उन्हें नाराजगी होती है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया तो भी विपक्ष नाराज हुआ. नक्सलवाद जड़ों से समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, तब भी विपक्ष खुश नहीं है.
उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम हुआ, लेकिन विपक्ष इस उपलब्धि पर भी सवाल उठाता है. उनके मुताबिक विपक्ष India की प्रगति, विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाता क्योंकि वह निजी स्वार्थ और Political प्रतिष्ठा तक सीमित है.
नितिन नवीन ने कहा कि आज विपक्ष की स्थिति उसी ‘नाराज फूफा’ जैसी हो गई है, जो हर बात का विरोध करता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का ‘विकसित India 2047’ का विजन 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है और विपक्ष के विरोध या नाराजगी के बावजूद देश का विकास रुकने वाला नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा और देशवासी मिलकर विकसित India के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे.
–
डीएससी
Skip to content