‘विपक्ष को अब भी संदेह है तो रास्ता खुला,’ चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर बोले मंत्री दीपक प्रकाश

Patna, 27 सितंबर . चुनाव आयोग में अंदरूनी असहमति को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच Saturday को आयोग ने प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की पूर्ण सहमति और सर्वसम्मति से लिए गए हैं. आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद बिहार Government के मंत्री दीपक प्रकाश ने इसका स्वागत किया है.

मंत्री दीपक प्रकाश ने Sunday को मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने सभी मुद्दों पर अपना स्पष्टीकरण दे दिया है. अब किसी भी तरह के संदेह या भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए. सारी बातें पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी हैं.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा अभी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री ने कहा कि आयोग की ओर से सब कुछ स्पष्ट कर दिया गया है. यदि विपक्ष को अब भी किसी बात पर संदेह है तो उनके लिए आगे का रास्ता खुला है, वे कहीं भी जा सकते हैं.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर, खासकर एक गैराज ऑपरेटर की हत्या के मामले में, दीपक प्रकाश ने कहा कि शासन और प्रशासन हर जगह निगरानी रख रहा है. जहां कहीं भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वह दुखद है, लेकिन Government द्वारा इस पर पूरी और सख्त कार्रवाई की जा रही है.

वहीं बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी के अधिकारी social media हैंडल से जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता का फोटो शेयर करने के मामले को लेकर चल रहे विवाद पर भी दीपक प्रकाश ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उनकी Government के समय राज्य में किस तरह का माहौल था, यह सभी जानते हैं.

दरअसल, Chief Minister ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि नाबालिग की पहचान सार्वजनिक कर Chief Minister ने पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन किया है.

–

पीआईएम/एएस