
New Delhi, 13 अक्टूबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने Tuesday को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को टालने के Government के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया.
से बातचीत में BJP MP ने कहा कि एमडीआर चार्ज जो 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था. उसे टाल दिया गया है. उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री से मिला था. उन्होंने व्यापारियों की चिंताओं और शंकाओं को ध्यान से सुना. इस चार्ज को टालने का फैसला Government का एक बड़ा कदम है.
एमडीआर पर विपक्ष के भ्रम का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि जब एमडीआर की बात सामने आई तो लोगों को गुमराह करने के लिए विपक्ष ने पूरी कोशिश की. विपक्ष के भ्रम में लोग आए, लेकिन सच्चाई सभी के सामने है.
BJP MP ने कहा कि कैट देश के सभी व्यापारियों के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाएगी. जिसमें एमडीआर की वास्तविता के बारे में बताया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बताया जाएगा कि एमडीआर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है. India के डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हुए व्यापारियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में यह वास्तव में एक स्वागत योग्य कदम है.
इससे पहले अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने भी खुशी जाहिर की. व्यापारी संगठन ने कहा कि इस कदम से व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी और त्योहारों सीजन में डिजिटल पेमेंट के लगातार बढ़ते ट्रेंड को प्रोत्साहन मिलेगा. यह फैसला सही समय पर और व्यावहारिक है, खासकर त्योहारों और शादियों के अहम सीजन के दौरान जब लाखों व्यापारी और एमएसएमई ज्यादा कारोबार करते हैं.
–
डीकेएम/
Skip to content