विपक्ष के झूठे आरोपों के बाद भी 2029 में मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे : साध्वी प्राची

सहारनपुर, 3 नवंबर . साध्वी प्राची ने अमित शाह के घुसपैठिए वाले आंकड़ों को सही बताते हुए कहा कि विपक्ष का वोट बैंक खत्म हो गया है, इसलिए खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हालत है. वहीं, विपक्ष को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी 2029 में भी जीत हासिल करेंगे और देश के Prime Minister बनेंगे.

साध्वी प्राची ने कहा, “दिवाली आ रही है. यह हमारा बहुत पवित्र त्योहार है. यह हमारे समाज और परिवारों में सुख-शांति की कामना का पर्व है. यह पूरे समाज, परिवार और राष्ट्र को रोशनी से जगमग करने वाला त्योहार है. मैं अपने सनातन धर्म के अनुयायियों से अपील करना चाहती हूं कि हम दिवाली मनाएं, यह बहुत जरूरी है लेकिन दिवाली पर जो खरीदारी करें, वह स्वदेशी करें. अपने लोगों से खरीदारी करें ताकि उन लोगों के घरों में भी दीपावली मन सके.”

महमूद मदनी के दूसरे दर्जे के नागरिक वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि वह देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं. Government की ओर से सभी सुविधाएं बिना भेदभाव के सभी को मिल रही हैं लेकिन फिर भी इनकी ओर से आरोप लगाने का कुत्सित प्रयास जारी है.

अमित शाह के घुसपैठिए वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि जो विपक्ष एक होने की कोशिश कर रहा है, वह सही मायने में सत्ता पाने के लिए छटपटा रहा है. देश के गृह मंत्री ने जो आंकड़े दिए हैं, वे बिल्कुल सही हैं और उन्होंने सच्चाई बताई है. अब स्थिति ऐसी हो गई है कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’. करें तो क्या करें क्योंकि इनका जो वोट बैंक था, वह खत्म हो गया. इसी वजह से ये देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं.

साध्वी प्राची ने कहा, “Prime Minister मोदी कहीं नहीं जाएंगे. 2014, 2019, 2024 के बाद 2029 में भी वह फिर सत्ता में लौटेंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी. विपक्ष भले ही आरोपों की कतार लगा दे लेकिन आम जनता में मोदी और योगी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है.”

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम Government के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं कि वे देशहित में बोलते हैं. उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

–

पीएम