
मैनपुरी, 10 अक्टूबर . कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर कानून तोड़ने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया. साथ ही अखिलेश यादव के यूपी में जीत के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि वह हर बार मन ही मन Government बना लेते हैं.
उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “आजकल विपक्ष हो या अन्य लोग, कानून तोड़ने, लोकतंत्र को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का एक क्रम चल रहा है. यह लगातार बढ़ता जा रहा है. आज भी जंतर-मंतर पर सीजेआई को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी, उसके बाद भी जो कुछ हो रहा है, तो इस तरह मैं समझता हूं कि यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं हो सकता.”
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना, बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम करना, या इस तरह की धींगामुश्ती जो लगातार चल रही है, यह न तो लोकतंत्र के लिए शुभ है, न ही संवैधानिक व्यवस्था के लिए शुभ है. इस तरह की गतिविधियों को जनता स्वीकार भी नहीं करेगी.
President द्रौपदी मुर्मु से मिलने के बाद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर जयवीर सिंह की ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की एक प्रतिष्ठा और गरिमा होती है, जिसमें President का सर्वोच्च गरिमामय पद होता है. अगर आप ज्ञापन देने के लिए जा रहे हैं तो शिष्टाचार का ध्यान रखें. उन्होंने मिलने का समय दिया है, तो क्या आप लाठी लेकर घुसने का काम करेंगे या कोई अनुचित शब्दावली का इस्तेमाल करेंगे? आइए, बैठिए, ज्ञापन दीजिए, यही शिष्टाचार है, यही संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा है.
यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के जीत के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि वह हर बार Government बना लेते हैं. 2022 में भी बना ली थी, पहले भी बना ली थी. वह मन ही मन, दिल ही दिल में Government बना ही लेते हैं. वह रोजाना इस तरह की बयानबाजी करते हैं.
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार निश्चित तौर पर संविधान में है, लोकतंत्र में यह अधिकार मिलता है, लेकिन कानूनी मर्यादाओं का पालन करना, जो भी निर्धारित प्रक्रिया है, उसका अनुपालन करना भी लोकतंत्र में मजबूती से एक सिस्टम है. इस व्यवस्था का पालन करना होता है.
–
Skip to content