
New Delhi, 6 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Sunday को विपक्ष पर Prime Minister Narendra Modi की टिप्पणियों का समर्थन किया. पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष में बैठे कुछ ‘फूफा’ लोग नहीं चाहते हैं कि देश का विकास, समृद्धि और उन्नति हो.
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा, “दिमागी नक्सल एक्सपोज हो चुके हैं. अगर 7.8 प्रतिशत विकास दर के बाद भी उसका विरोध किया जाता है, तो यही ‘दिमागी नक्सल’ है. पूरे विश्व ने India का लोहा माना है. पूरे विश्व ने देखा कि जो देश 87 प्रतिशत तेल आयात करता है, वो अगर 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल कर सकता है तो यह Prime Minister मोदी और देश की जनता का अटूट तोड़ है. लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ इन आंकड़ों और देश की उपलब्धियों का विरोध करते हैं.”
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष विरोध की राजनीति छोड़कर हकीकत को स्वीकार करता है तो यही उनके लिए बेहतर है.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का संकल्प लिया था. उन्होंने जनता से वादा किया था. उस वादे को पूरा करने और उस पैमाने पर खरा उतरने के लिए पीएम मोदी काम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे जनता से किए गए वादे पूरे हो रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्षी दलों में बैठे ‘फूफा’ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. ये लोग नहीं चाहते हैं कि देश का विकास, समृद्धि और उन्नति हो. हालांकि, Prime Minister मोदी ने जनता से देश को आगे बढ़ाने का वादा किया है और 2014 से लेकर अब तक वे उस वादे से एक इंच भी पीछे नहीं हटे हैं.”
दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “विपक्ष यह जवाब दे कि Prime Minister मोदी ने विकास, समृद्धि, उन्नति और विश्व पटल पर India को आगे बढ़ाने के लिए किस दिशा में काम नहीं किया. हमेशा झूठे आरोप लगाने वाले विपक्ष के पास कोई तथ्य नहीं है. सिर्फ झूठी बातें करके विपक्ष कब तक अपनी राजनीति चमकाएगा. विपक्ष से सवाल है कि उन्हें अपने कार्यालय के बारे में भी जनता को बताना चाहिए.”
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “जीडीपी का 7.8 प्रतिशत तक पहुंचना Prime Minister की क्षमता और प्रशासनिक कुशलता को दर्शाता है. कश्मीर में, जहां कभी पत्थरबाजी और आतंकवादी गतिविधियां आम थीं, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. नक्सलवाद का भी खात्मा किया गया है. प्रदेश की प्रगति हो रही है और विकास के मामले में देश आगे बढ़ रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्र के नाम Prime Minister के संबोधन का संदेश बिल्कुल साफ था. Naxalite नक्सल-प्रभावित इलाकों को छोड़ रहे हैं और हथियार डाल रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रक्रिया के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की. हालांकि, ‘दिमागी Naxalite’ अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी वजह से Prime Minister ने होम्योपैथिक दवा की तरह हल्की डोज देने की बात कही. उन्हें उस दवा का फायदा उठाना चाहिए और अपनी सोच को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में ले जाना चाहिए.”
तेलंगाना भाजपा के नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि एसआरसीसी में पीएम मोदी के भाषण में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें आतंकवाद के प्रति India का नजरिया, रणनीतिक प्रतिरोध और देश की आत्मनिर्भरता की कोशिशें शामिल थीं. श्रीनिवास ने कहा, “Prime Minister मोदी ने New Delhi में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसआरसीसी को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद अब कमजोर पड़ रहा है. उन्होंने रणनीतिक प्रतिरोध के बारे में बात की जो India की शर्तों पर काम करता है, न कि दुनिया या महाशक्तियों की शर्तों पर. India आत्मनिर्भर बना है, जैसा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देखा गया, जिसमें स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था.”
–
डीसीएच/
Skip to content