
Patna, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के 25 साल के Political सफर पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने गर्व जताते हुए विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया. पार्टी नेता ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाले दलों को जनता 25 साल तक सत्ता से दूर रखेगी. इसके साथ ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई को कानून सम्मत बताया.
भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “आज देश के 150 करोड़ लोगों को गर्व है और मस्तक भी ऊंचा है. Prime Minister मोदी ने Gujarat के Chief Minister के रूप में और India के Prime Minister के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं. राष्ट्रधर्म की भावना से कर्म ही उनका धर्म है. उन्होंने गरीबों, वंचितों और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए काम किया है. किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों सहित हर क्षेत्र में उनका कार्य प्रशंसनीय है.”
उन्होंने आगे कहा, “वे एक मिसाल हैं. उन्होंने सेवा की ऐसी लंबी लकीर खींची है, जो दिखाती है कि India मां का यह लाल सेवा भाव और समर्पण भाव से जनता की सेवा के संकल्प को पूरा कर रहा है. Prime Minister जिस ऊर्जा और जुनून के साथ काम कर रहे हैं, देश की जनता का आशीर्वाद उन्हें आगे भी मिलता रहेगा और वे सेवा और समर्पण के भाव से काम करते रहेंगे.”
भाजपा नेता ने कहा, “कानून तोड़ेंगे तो First Information Report होगी. कानून अपना काम करेगा. ये सब सड़कों पर नौटंकी कर रहे हैं, लेकिन जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है. जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे, तब भी कांग्रेस हारती थी, अब भी हार रही है, जनता बार-बार इन्हें नकार रही है. तो अब कोई न कोई बहाना चाहिए, जनता के बीच बने रहने के लिए, जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए. जनता सब समझती है. यह सब नौटंकी करने से राहुल गांधी जनता का भरोसा और विश्वास नहीं जीत सकते, उन्हें यह याद रखना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “ये हर संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े करते हैं, ये लोकतंत्र और संविधान के दुश्मन हैं. इन्हें जनता के बीच जाकर मेहनत करनी चाहिए. हार का ठीकरा कभी ईवीएम पर, कभी चुनाव आयोग पर, तो कभी एसआईआर पर फोड़ते रहेंगे. इसी में रह जाएंगे. 25 वर्षों तक जनता इन्हें मौका देने वाली नहीं है, कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां अब सत्ता का स्वाद नहीं चख पाएंगी.”
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की मानसिक स्थिति गड़बड़ा गई है. यह स्वाभाविक है कि जब किसी भी क्षेत्र में इतनी हार मिलती है तो ऐसा होता है. न नेता बदलेंगे, न नीति, तो हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने से कुछ नहीं होगा. जो कह रहे हैं कि मिलने नहीं देते, विरोध नहीं करने देते, यह रोना छोड़िए राहुल गांधी. जनता के दिलों पर राज करना है तो पीएम मोदी से सीख लीजिए. राहुल गांधी को किसी मानसिक अस्पताल में इलाज कराना चाहिए. वह खुद राष्ट्र और देश विरोधी काम कर रहे हैं. जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि फिर सदन का मुंह नहीं देख पाएंगे. अमेठी छोड़कर वायनाड भागे, वहां से भी भागे, तो अब जनता इस बार सदन का मुंह नहीं देखने देगी.
उन्होंने कहा कि सीबीआई हो या अन्य जांच एजेंसियां, वे अपना काम करती हैं. अब यह पूरा मामला क्या है, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है, तभी सीबीआई ने शिकंजा कसा है. हर चीज का जवाब देना चाहिए, हर चीज के लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन आप गड़बड़ करेंगे तो जांच एजेंसियों से बच नहीं सकते.
–
एबीएम
Skip to content