
अंबेडकर नगर, 12 सितंबर . उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा से जुड़े लोगों के अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “Government ने कानूनी कार्रवाई की और तत्काल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दुख की घड़ी में Government पूरी तरह निषाद परिवार के साथ है.”
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “80 प्रतिशत घटनाएं तो अखिलेश यादव के लोगों की ओर से की जा रही है. पीडीए की मीटिंग में दलित को मंच पर बैठने तक नहीं दिया गया. हां, Government कानूनी कार्रवाई न करें, तब दोषी है.”
इस मामले को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. बीते दिन समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भाजपा के वर्चस्ववादी लोग अपना दबदबा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, यहां तक कि हत्या भी कर सकते हैं या किसी को घुटनों पर भी ला सकते हैं.” उन्होंने भाजपा के शासन को अहंकार, घमंड और घमंड का आपराधिक गठजोड़ करार दिया था.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने कहा था, “हम अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते और उन पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम इसे न्याय नहीं मानेंगे. लापरवाही के लिए जिम्मेदार Policeकर्मियों पर भी केस दर्ज होना चाहिए और इलाज में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और मुआवजा मिलना चाहिए.”
गोंडा के एसपी अभिषेक ने बताया था, “9 सितंबर, 2026 को पारसपुर थाना क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें विनोद साहनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की. उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू Lucknow भेज दिया गया. साथ ही, इस मामले में First Information Report भी दर्ज की गई थी. Friday को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.”
–
एसडी/
Skip to content