
Lucknow, 5 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने Lucknow पहुंचते ही Samajwadi Party और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा Political हमला बोला. उन्होंने सपा के बहुचर्चित ‘पीडीए’ नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब ‘पराया धन अपना’ है और भाजपा इस Political एजेंडे को नाकाम करेगी.
विनोद तावड़े ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा Political दल है और Chief Minister योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ा रहे हैं. कहा कि प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में एनडीए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर प्रदेश की जनता के लिए अगले पांच साल समर्पित करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी.
उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रभार संभालने के बाद अपने पहले Lucknow दौरे पर पहुंचे विनोद तावड़े का एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की.
हालांकि, तावड़े ने अपने स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं को पहले ही स्पष्ट संदेश दिया था कि उनके स्वागत के नाम पर सड़कों पर भीड़ जुटाने, जगह-जगह पोस्टर-होर्डिंग लगाने या शक्ति प्रदर्शन करने से बचा जाए. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. उनका संदेश साफ था कि संगठन को दिखावे की राजनीति से ज्यादा जमीनी काम पर ध्यान देना चाहिए. दो दिवसीय Lucknow प्रवास के दौरान तावड़े संगठन की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे.
वह प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के अभियानों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे. तावड़े Chief Minister योगी आदित्यनाथ तथा उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ उच्चस्तरीय कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे. इसमें प्रदेश के मौजूदा Political परिदृश्य, Government और संगठन के बीच समन्वय तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा.
तावड़े के पहले Lucknow दौरे को भाजपा के लिए महज संगठनात्मक औपचारिकता के बजाय आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के औपचारिक आगाज के तौर पर देखा जा रहा है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content