
रांची, 10 अक्टूबर . दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर Jharkhand कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र Government और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि ये तानाशाही का हाथ है, ये लोकतंत्र की हत्या है.
समाचार एजेंसी से खास बातचीत में केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या करने वाला जो संवैधानिक संस्थाओं को अपने एजेंट के रूप में काम करवा रहा है, उसका विनाश तय है. विनाश की घंटी बज चुकी है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि ये Government वोट चोरी करके सत्ता हासिल की गई है और देश की जनता यह सब जानती है. जब हमारे नेता राहुल इस आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और रैली को बाधित करने का काम किया जा रहा है.
दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज तो अति हो गई है. मेट्रो बंद कर दी गई, दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया, यहां तक कि हवाई जहाज का किराया भी काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया. अगल-बगल की जगहों से काफी तादाद में Police बल को लाया गया है.
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर Government को इतना डर क्यों है? उन्होंने कहा, “सांच को आंच क्या? यदि उन्होंने पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया होता तो आज ये नौबत नहीं आती. जिस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क से सदन तक आवाज उठा रहे हैं, उससे Government काफी डर गई है.”
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करवाकर सत्ता पर बैठाने का काम किया है. चाहे Haryana की बात हो, चाहे Maharashtra की बात हो या बिहार की बात हो, हर जगह यही हुआ है. एसआईआर पात्र मतदाताओं का वोट जोड़ने का काम करता है, लेकिन यहां लाखों पात्र मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के षड्यंत्र करके हटाने का काम किया जा रहा है. पूरे देश भर में करीब तेरह करोड़ मतदाताओं का नाम काटा गया है. ये बहुत अति हो रहा है.
–
Skip to content