
Lucknow, 24 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Tuesday को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होगी, उसी दिन भाजपा की हार तय हो जाएगी. भाजपा को Samajwadi Party और इंडिया गठबंधन ही हराएगा. इनके पास बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है. Government लगातार झूठे वादे करती रही, लेकिन युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं दे पाई.
अखिलेश यादव सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर Lucknow कैंट स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा Government पर रोजगार और निवेश के मुद्दे पर सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government में निवेश केवल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है, जबकि जमीन पर कहीं कोई निवेश नजर नहीं आता. दावा किया जा रहा है कि ताइवान से एक हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा, लेकिन यह सब केवल तस्वीरों तक सीमित है. इससे उत्तर प्रदेश और यहां के नौजवानों का कोई भला नहीं होने वाला है.
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में बातचीत चल रही है. इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है. उन्होंने कहा कि गठबंधन जीत के लिए होता है.
अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि अतरौलिया में Samajwadi Party जीतेगी और संग्राम यादव ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि अतरौलिया की जनता जानती है कि एक्सप्रेसवे, फोरलेन सड़कों और अस्पतालों के निर्माण के बाद क्षेत्र में बदलाव आया है.
इससे पहले गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश और दुनिया में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाने में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है. अमेरिका, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक India की छवि बनाने में सिख समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
उन्होंने कहा कि लोग जगह-जगह गुरुद्वारों में एकत्र होकर गुरु नानक देव की शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन कर रहे हैं. हम सभी हिंदुस्तानियों को गर्व है कि इस धरती पर अलग-अलग पंथ और धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. यही हमारे देश की खूबसूरती है. सभी लोग हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि गुरु नानक देव को मानने वाले और उनके अनुयायी जाति-धर्म का भेदभाव नहीं करते. प्रकाश पर्व का संदेश है कि हम सब मिलकर रहें और एक-दूसरे का सम्मान करें.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content