
जालंधर, 18 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने India के मुद्दों को विदेश में जाकर उठाने पर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है. भाजपा नेताओं ने कहा कि India को दोष देना और बदनाम करना राहुल गांधी का पसंदीदा शौक और खेल बन गया है.
भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने समाचार एजेंसी से कहा, “राहुल गांधी का मंत्र है- ‘देश को करो बदनाम और छुट्टी पर करो आराम’. India को दोष देना और बदनाम करना राहुल गांधी का पसंदीदा शौक और खेल बन गया है. जब भी राहुल गांधी विदेश जाकर India को बदनाम करते हैं, तो वे खुद का ही मजाक बनवाते हैं.”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को बर्बाद करने के रास्ते पर चल रहे हैं. पूरी दुनिया देख रही है कि Prime Minister मोदी के शासन में, जब दुनिया भर में अफरा-तफरी और संकट का माहौल है, तब India ने की शानदार विकास दर हासिल की है. वहीं दूसरी ओर, राहुल गांधी की इकलौती उपलब्धि यह है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया है.
जयवीर शेरगिल ने कहा, “मैं कांग्रेस के पूरे नेतृत्व से अपील करूंगा कि वे एक ‘राहुल गांधी ट्रैवल एंड टूर एजेंसी’ खोलें और उसकी चाबियां राहुल गांधी को सौंप दें, ताकि वे उसमें व्यस्त रहें.”
राहुल गांधी को लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता परनीत कौर ने कहा, “अपने घर की बात का बाहर शोर नहीं किया जाता है. बाहर जाकर ऐसे बयान देना, बिल्कुल गलत है.
भाजपा नेता एचएस फुल्का ने कहा, “एक संवैधानिक पद पर रहते हुए कोई अपने देश की बदनामी बाहर के देशों में करे, यह शर्मनाक है. यह संवैधानिक पद और संविधान का अपमान है.”
भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश में जाकर India की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं. जिस ढंग से Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल में India ने तरक्की की है, उसे दर्शाने की बजाय विपक्ष के नेता India के खिलाफ एक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करते हैं. जनता इस बात को स्वीकार नहीं करेगी.
भाजपा नेता अश्वनी सेखरी ने राहुल गांधी के बारे में कहा, “अगर किसी परिवार का कोई सदस्य बाहर जाकर परिवार को बदनाम करे, तो परिवार उसके बारे में क्या सोचेगा? पूरा देश उनकी आलोचना कर रहा है और कह रहा है कि उन्हें जो भी कहना है, वह संसद में कहें. राहुल गांधी, आप संसद में जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन देश के बाहर जाकर अपने ही देश के बारे में बुरा-भला कहना पूरी तरह से गलत है. पूरा देश इसकी निंदा कर रहा है.”
मनोरंजन कालिया ने कहा, “राहुल गांधी को India के Political विषय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नहीं रखने चाहिए. उन्हें बाहर जाकर एकता का प्रदर्शन करना चाहिए. देश के अंदर आवाज रखने का उन्हें पूरा अधिकार है.”
वहीं, भाजपा नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के फिलीपींस के मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे के दौरे पर प्रतिक्रिया दी. भाजपा नेता एचएस फुल्का ने कहा, “फिलीपींस में आयोजित समिट में India और भारतीय Prime Minister मोदी को तवज्जो मिल रही है. पीएम मोदी एक गुरुद्वारे में भी गए, यह बहुत अच्छा है. वहां के सिखों ने Prime Minister का स्वागत किया. इससे साफ जाहिर होता है कि सिर्फ Prime Minister ही सिखों को पसंद नहीं करते, बल्कि सिख भी Prime Minister को पसंद करते हैं.”
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा, “हमारे धार्मिक संस्थान विश्वभर में फैले हुए हैं. यह बहुत अच्छा प्रयास है कि Prime Minister ने मनीला में ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दौरा किया है. पंजाब आभार व्यक्त करता है.”
–
डीसीएच/
Skip to content