विदेश मंत्री जयशंकर ने स्विस राष्ट्रपति से मुलाकात की, भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को और मजबूत करने पर जोर

New Delhi, 5 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Monday को New Delhi में स्विस President गाइ परमेलिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साह की प्रशंसा की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात से संबंधित जरूरी जानकारी साझा की. उन्होंने भरोसा जताया कि Prime Minister Narendra Modi और President परमेलिन के बीच बैठक से India और स्विट्जरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ेगा.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “India की राजकीय यात्रा पर आए स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन से मुलाकात कर खुशी हुई. भारत-ईएफटीए टीईपीए के वादे को आगे बढ़ाते हुए हमारी साझेदारी को गहरा करने के President परमेलिन के विचारों की गहराई से सराहना करता हूं.”

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि President परमेलिन और Prime Minister Narendra Modi के बीच बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा.

President परमेलिन Monday को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर India पहुंचे. President बनने के बाद यह उनकी India की पहली राजकीय यात्रा है. इस साल फरवरी में वह New Delhi में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए India आए थे.

India पहुंचने पर परमेलिन का President भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. President द्रौपदी मूर्मू और Prime Minister Narendra Modi ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस यात्रा का मुख्य जोर दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों की आवाजाही समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर है. स्विस President के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी India आया है.

President मूर्मू ने President परमेलिन के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी.

विदेश मंत्रालय ने India और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगी. मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देशों में स्विट्जरलैंड India का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है.

India और ईएफटीए के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को भी दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है. जयशंकर ने भी अपनी मुलाकात के दौरान इस समझौते से पैदा हुए अवसरों का उल्लेख किया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि India और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संपर्क ने इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मंत्रालय के मुताबिक, President परमेलिन की मौजूदा यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा साझा हित वाले नए क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

–

केआर/