
थिम्पू, 18 सितंबर . विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने Thursday को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ थिम्पू के प्रतिष्ठित ताशिचो जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया.
विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ताशिचो जोंग में राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की गरिमामयी उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया. हमने Prime Minister Narendra Modi के 25 साल के समर्पित जनसेवा को सम्मान दिया, जिसने दुनियाभर में अनगिनत जिंदगियों पर प्रभाव डाला है. इस खास मौके पर Prime Minister शेरिंग तोबगे, भूटान के विदेश मंत्री डीएन धुंग्येल, भूटान में India के मित्र और भारतीय समुदाय के लोग भी शामिल हुए.”
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री जयशंकर ने Prime Minister तोबगे के साथ अपनी बैठक के दौरान हिमालयी देश को 54 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहन सौंपे. विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम तोबगे को पीएम मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दीं और भूटान की प्रगति और समृद्धि के प्रति India की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज थिम्पू में भूटान के Prime Minister शेरिंग तोबगे से मिलकर खुशी हुई. पीएम मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं. हमारी दोस्ती और सहयोग के अनोखे संबंधों के लिए उनकी भावनाओं की गहराई से कद्र करता हूं. India भूटान की प्रगति और समृद्धि के लिए मजबूती से प्रतिबद्ध है.”
वहीं, भूटान को 54 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहन सौंपते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि India ई-मोबिलिटी और सतत परिवहन की दिशा में भूटान की प्रगति का समर्थन कर रहा है.
इससे पहले Wednesday को विदेश मंत्री जयशंकर और उनके भूटानी समकक्ष ल्योनपो डी एन धुंग्येल ने मोंगर में 65 बेड वाले ग्याल्तसुएन जेत्सुन पेमा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधा पूर्वी भूटान में गुणवत्तापूर्ण, विशेष मातृ एवं शिशु देखभाल तक पहुंच को मजबूत करेगी.
–
एबीएम
Skip to content