विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

मोगादिशु, 14 नवंबर . विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट एवं वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों) श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के President हसन शेख महमूद और उन्हें President द्रौपदी मुर्मु तथा Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं पहुंचाईं.

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के President हसन शेख मोहामुद से मुलाकात की और India के शीर्ष नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, President महमूद ने India के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया. उन्होंने वर्ष 2015 में India की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया और भारत-सोमालिया साझेदारी को और मजबूत बनाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया. वहीं, श्रीप्रिया रंगनाथन ने दोनों देशों के साझा हितों वाले प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए India की प्रतिबद्धता दोहराई.

इस यात्रा के दौरान India और सोमालिया ने दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच नियमित परामर्श के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए. यह समझौता श्रीप्रिया रंगनाथन और सोमालिया के उप विदेश मंत्री हसन मोहम्मद अली के बीच हुई बैठक में हुआ.

बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. साथ ही क्षेत्र में हाल के भू-Political घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच नियमित और व्यवस्थित बातचीत का एक औपचारिक ढांचा प्रदान करेगा. इससे द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और भविष्य की संभावनाओं की समय-समय पर समीक्षा की जा सकेगी.

अपनी यात्रा के दौरान श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के रक्षा मंत्री अहमद मोआलिम फिकी से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. बातचीत में विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और बदलते सुरक्षा माहौल पर भी अपने विचार साझा किए.

केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार, हाल के वर्षों में India की ओर से सोमालिया की यह पहली उच्चस्तरीय द्विपक्षीय यात्रा है.

उच्चायोग ने कहा कि यह दौरा India और सोमालिया के लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा.

–

एवाई/डीकेपी