
बीजिंग, 5 अक्टूबर . जब पांडा “फिंगफिंग” और “फुशुआंग” अपने 10 साल के प्रवास की शुरुआत करने के लिए अमेरिका के अटलांटा पहुंचे, तो चाइना मीडिया ग्रुप के नॉर्थ अमेरिका स्टेशन के पांडा पॉज स्टूडियो ने पांडामैक्सिंग हैशटैग अभियान शुरू किया, जिसमें पांडा, चीनी संस्कृति और पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और चीन-अमेरिका सांस्कृतिक आदान-प्रदान से सम्बंधित सामग्री की एक श्रृंखला जारी की गई, जिसने विदेशी नेटिजन्स से उत्साहपूर्ण भागीदारी को प्रेरित किया.
फिलहाल, इस विषय को विदेशों में 540 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2.7 लाख लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
बताया जाता है कि पांडा “फिंगफिंग” और “फुशुआंग” स्थानीय समयानुसार 27 सितंबर की सुबह अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और फिर उन्हें लगभग एक महीने की संगरोध अवधि शुरू करने के लिए अटलांटा चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया. “पांडा पॉज” ने अमेरिका में पांडा के आगमन के बारे में कई वीडियो जारी किए. इनमें से एक वीडियो में “फुशुआंग” बांस खाते हुए कैमरे की ओर देख रही है. फिर इस वीडियो के नीचे एक सवाल पूछा गया कि “यह पांडा क्या सोच रहा है?”, जिसे फेसबुक पर लगभग 5 लाख बार देखा गया है और बहुत नेटिजन्स इस वीडियो के नीचे कमेंट किए.
एक अन्य वीडियो जिसमें नेटिजन्स को पांडा देखने के लिए चीन के छेंगदू जाने और “पांडा के साथ चीन की यात्रा करना” पांडामैक्सिंग अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, ने फेसबुक पर 31 लाख व्यूज प्राप्त किए, जिसमें नेटिजन्स ने पांडा के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content