‘विदेशों में भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है’, रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर तंज

New Delhi, 23 नवंबर . BJP MP और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने Monday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरे के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जाकर India को बदनाम करने का ठेका लिया है.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने लोवी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और देश के बारे में भारी अज्ञानता दिखा रहे हैं. वे India को सबसे खराब रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, आज मैं सभी का ध्यान ऑस्ट्रेलिया के एक थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ की एक बहुत ही महत्वपूर्ण और ताजा रिपोर्ट की ओर दिलाना चाहता हूं. ऑस्ट्रेलिया स्थित ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ एक स्वतंत्र संस्था है, जिसकी स्थापना 2003 में फ्रैंक लोवी ने की थी. यह संस्था वैश्विक रणनीतिक और आर्थिक रुझानों का अध्ययन करती है. इसकी हालिया रिपोर्ट ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ है. इस संस्थान ने 131 संकेतकों के आधार पर एशिया के 27 देशों का अध्ययन किया है. इस विस्तृत रिपोर्ट में India को 40.5 अंक मिले हैं, जो 2018 के मूल्यांकन में मिले अंकों की तुलना में एक सुधार है. इसकी कुछ मुख्य बातें साझा करना चाहूंगा. India एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है.

भाजपा नेता ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, यह India के Political और आर्थिक प्रभाव में हुई वृद्धि को दर्शाता है, जो उसकी आर्थिक क्षमता और स्थिरता का परिणाम है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि India ने ‘भविष्य के संसाधनों’ के क्षेत्र में सुधार किया है. इसमें उन निवेशों और अवसरों को देखा जाता है, जो India के भविष्य को आकार दे सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में India के अंक बढ़कर 56.2 हो गए हैं, जो उसकी आर्थिक क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाते हैं.

उन्होंने कहा कि मैंने कूटनीतिक प्रभाव के बारे में बताया है और व्यापक परिदृश्य पर भी चर्चा की है. अब बात करते हैं आर्थिक संबंधों में स्थिरता की. India उन पांच देशों में शामिल है, जिनके आर्थिक संबंधों में कोई गिरावट नहीं आई है. India इकलौता ऐसा देश है, जिसके आर्थिक संबंधों में गिरावट नहीं आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, India ने रक्षा नेटवर्क में 18.6 अंक हासिल किए हैं और दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गया है. India में आर्थिक विकास की एक नई लहर आई है. India वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन बन गया है. पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में India एक अहम भूमिका निभाता है.

रविशंकर प्रसाद ने ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी इंस्टीट्यूट India की सराहना करता है तो अच्छी बात है. इसीलिए मैंने कहा कि राहुल गांधी हताश हैं. वे अगले 10 से 15 साल यहीं बने रहेंगे या फिर इससे भी नीचे जाएंगे. इसी दौरान भाजपा नेता ने आईएमएफ की रिपोर्ट की चर्चा की. उन्होंने कहा कि India वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है. India ने लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है. राहुल गांधी अक्सर विदेशों में India को लेकर सवाल उठाते हैं, इसलिए उन्हें देश की इन उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्टों से भी अवगत कराना जरूरी था. सबसे बड़ी बात यह है कि Prime Minister मोदी पूरे एशिया में क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं. दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि India एकमात्र ऐसा देश है, जिसके आर्थिक संबंधों में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी से मैं कहना चाहूंगा कि न तो आपको पढ़ाने वाले तथ्यों का अध्ययन करते हैं और न ही आप स्वयं पढ़ते हैं. फिर विदेश जाकर किस आधार पर India की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताते हैं? दूसरी बात, क्या आपने विदेशों में India को बदनाम करने का ठेका ले रखा है? आखिर किसके कहने पर आप देश की छवि खराब करने में लगे रहते हैं? मैंने India की कोई रिपोर्ट नहीं बताई. राहुल गांधी बताएं कि India को बदनाम करने का पट्टा किससे लिया है? जब भी विदेश जाते हैं, देश को बदनाम करने का काम करते हैं. मैं आज इस मंच से पीएम मोदी के संयम का अभिनंदन करूंगा. राहुल गांधी उनके बारे में क्या-क्या बोल जाते हैं. मैं सीधे तौर पर कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी ने अपने परिवार की परंपरा को भी कलंकित किया है.

–

डीकेएम/एबीएम