विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी तीसरे हफ्ते भी जारी, निफ्टी में 0.6 प्रतिशत की बढ़त

New Delhi, 14 नवंबर . भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की मजबूत खरीदारी लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी रही. सप्ताह के दौरान एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में 33,340 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ.

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, लगातार 10 सप्ताह की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों की यह खरीदारी भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है. हालांकि आने वाले हफ्तों में बाजार की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि विदेशी निवेश का यह प्रवाह कितने समय तक बना रहता है.

दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार दूसरे सप्ताह भी शुद्ध विक्रेता बने रहे. उन्होंने सप्ताह के दौरान 24,190 करोड़ रुपए के शेयर बेचे और सभी चार कारोबारी सत्रों में बिकवाली जारी रखी.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों की नजर अब अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-Political घटनाक्रमों और उनके कच्चे तेल की कीमतों पर संभावित प्रभाव पर बनी हुई है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट्स और India के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई आंकड़े भी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेतक होंगे.

सप्ताह के दौरान ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी भारतीय बाजार को समर्थन दिया. हालांकि India और अमेरिका दोनों में अपेक्षा से अधिक मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने बाजार की तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लगाया. निवेशकों के बीच यह धारणा मजबूत हुई है कि दिसंबर में केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना सकते हैं.

साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 0.6 प्रतिशत बढ़कर 25,144.3 के स्तर पर बंद हुआ. सप्ताह के दौरान सूचकांक ने Wednesday को 25,424 का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली.

बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. बैंक निफ्टी में 3.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं व्यापक बाजार में भी मजबूती बनी रही और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 2 प्रतिशत तथा निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 2.6 प्रतिशत चढ़ा.

हालांकि, Friday को बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 318.56 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 155.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत फिसलकर 25,144.30 पर पहुंच गया.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी विदेशी निवेशकों ने 45,960 करोड़ रुपए की भारी खरीदारी की थी, जिसने बाजार की धारणा को मजबूत किया था. इसके मुकाबले अक्टूबर महीने में एफआईआई 24,475 करोड़ रुपए के शुद्ध विक्रेता रहे थे, जबकि उससे पिछले महीने उनकी बिकवाली 58,443 करोड़ रुपए रही थी. इसी अवधि में डीआईआई ने 28,943 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली दर्ज की थी.

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि मजबूत कॉर्पोरेट आय, कच्चे तेल की नरम कीमतों और वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े पूंजीगत खर्च में संभावित मंदी के चलते निफ्टी 50 वर्ष 2027 के अंत तक 28,000 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेश, कच्चे तेल की कीमतों का रुख, महंगाई के आंकड़े और वैश्विक केंद्रीय बैंकों की नीतियां आने वाले महीनों में भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे.

–

डीबीपी