‘विदेशी ताकतों से संबंध रखने वाले ही विदेश जाते हैं,’ राहुल गांधी पर संजय निषाद ने कसा तंज

Lucknow, 19 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के विदेशी ताकतों के साथ संबंध होते हैं, वे विदेश जाते हैं.

से बातचीत में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी निर्णायक होती है. चुनाव के दौरान जो भी जनता के हितों की बात करता है, वह लोगों के बीच जाता है. हर किसी को अपना विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाना सही नहीं है.

Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर संजय निषाद ने कहा कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि Government अपना काम कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Samajwadi Party (सपा) के संभावित घोषणापत्र को लेकर संजय निषाद ने आरोप लगाया कि सपा ने जनता के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी, तब उसने केवल अपने लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी चिंता करनी चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए कि चुनावों में उन्हें हार का सामना क्यों करना पड़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें पसंद क्यों नहीं कर रही है और वे सत्ता से दूर क्यों हैं.

दूसरी ओर, मथुरा में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ से भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया.

कन्हैया लाल अग्रवाल के मुताबिक, अगली बड़ी Political लड़ाई मथुरा के इर्द-गिर्द केंद्रित हो सकती है. उन्होंने कहा कि मथुरा ऐसे Political मुकाबले के स्वागत के लिए तैयार है. हम तो कहना चाहते हैं कि मथुरा स्वागत के लिए तैयार है. सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मथुरा से चुनाव लड़ेंगे तो लड़ाई का आनंद ही कुछ और हो जाएगा.

–

डीकेएम/एबीएम