
Mumbai , 21 सितंबर . केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Monday को Mumbai में आयोजित जेपीमॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के 11वें संस्करण के दौरान जेपीमॉर्गन चेस एंड कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डिमोन से मुलाकात की.
वित्त मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन के इतर जेमी डिमोन ने वित्त मंत्री के साथ बातचीत की. इस सम्मेलन में निवेशकों, नीति निर्माताओं और कॉर्पोरेट जगत के नेताओं ने India की आर्थिक संभावनाओं और निवेश अवसरों पर विचार-विमर्श किया.
वित्त मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित भी किया और जेपीमॉर्गन के एशिया इकोनॉमिक्स प्रमुख सज्जिद चिनॉय के साथ एक विशेष संवाद सत्र (फायरसाइड चैट) में भाग लिया.
निर्मला सीतारमण ने social media मंच एक्स पर कहा कि जेमी डिमोन ने Mumbai में आयोजित जेपीमॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे मुलाकात की.
उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन में उन्होंने उपस्थित निवेशकों और प्रतिनिधियों को संबोधित किया तथा सज्जिद चिनॉय के साथ India की अर्थव्यवस्था और निवेश परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के चेयरमैन और सीईओ जेमी डिमोन ने Mumbai , Maharashtra में जेपी मॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण से बातचीत की.”
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हाल ही में जारी जेपीमॉर्गन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कर सुधारों और नियामकीय उपायों के संयोजन ने भारतीय इक्विटी बाजार को घरेलू निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाया है.
रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स, डेट म्यूचुअल फंड्स और कुछ बीमा उत्पादों से जुड़े कर ढांचे में हुए बदलावों ने शेयर बाजार में निवेश की सापेक्षिक आकर्षण क्षमता बढ़ाई है.
जेपीमॉर्गन का मानना है कि इन सुधारों के साथ-साथ सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए बढ़ती भागीदारी ने घरेलू बचत को वित्तीय परिसंपत्तियों की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वर्षों में घरेलू निवेशक भारतीय बाजारों के लिए एक स्थिरता प्रदान करने वाली ताकत बनकर उभरे हैं. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितताओं से पैदा होने वाली अस्थिरता के बावजूद उन्होंने बाजार को सहारा दिया है.
जेपीमॉर्गन के अनुसार, बेंचमार्क सूचकांकों से अपेक्षाकृत सीमित रिटर्न मिलने के बावजूद खुदरा निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी हुई है, जो India में निवेश व्यवहार में एक संरचनात्मक बदलाव का संकेत देती है.
–
डीबीपी
Skip to content