
नई दिल्ली, 4 नवंबर . India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Wednesday को काठमांडू पहुंचे. इस यात्रा के दौरान विदेश सचिव ने विदेश सचिव अमृत बहादुर राय और वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले से मुलाकात की. इस द्विपक्षीय वार्ता में नेपाल-India संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई.
नेपाल का विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की.
मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा, ”नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने Wednesday को काठमांडू में India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. इस बैठक में नेपाल और India के संबंधों से जुड़े लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय दौरों के आदान-प्रदान, संपर्क एवं कनेक्टिविटी, व्यापार, विकास सहयोग, ऊर्जा और लोगों के बीच आपसी रिश्तों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया. बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूद मजबूत और करीबी संबंधों को भी रेखांकित किया गया.”
मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा, ”India के विदेश सचिव इस समय नेपाल के विदेश सचिव के सौहार्दपूर्ण निमंत्रण पर दो दिन की आधिकारिक यात्रा के लिए काठमांडू में हैं. यह यात्रा नेपाल और India के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अहम मानी जा रही है.”
इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वित्त मंत्रालय में वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले से भी शिष्टाचार भेंट की.
मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा, ”बैठक के दौरान वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने नेपाल और India के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया. यह मुलाकात नेपाल और India के बीच लगातार बढ़ते आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.”
नेपाल के विदेश सचिव के निमंत्रण पर India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए काठमांडू पहुंचे हैं. Wednesday को नेपाल में India के राजदूत सुधाकर दलेला और नेपाल के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया.
नेपाल और India ने Monday को बताया था कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री 4-5 नवंबर को काठमांडू का दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि यह दौरा नेपाली Prime Minister बालेंद्र शाह की आगामी India यात्रा की नींव तैयार करेगा.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content