
निवाड़ी, 25 नवंबर . छत्तीसगढ़ के पूर्व उप Chief Minister टीएस सिंहदेव ने भाजपा और केंद्र Government पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और धार्मिक संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा विकृत हिंदुत्व को बढ़ावा दे रही है.
Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने निवाड़ी पहुंचे टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के बाद अब चुनाव आयोग को भी अपने कब्जे में ले लिया है. देश के चुनावों को प्रभावित करने का काम खुलेआम किया जा रहा है. यह मामला कांग्रेस और भाजपा का नहीं, बल्कि देश के बुनियादी लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का है.
सिंहदेव ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता में पहुंचे कुछ लोग किसी भी कीमत पर सत्ता छोड़ना नहीं चाहते. इसके लिए देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और बुनियादी मूल्यों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है. कभी 2047, कभी 30 साल, 50 साल और कभी 100 साल तक सत्ता में बने रहने की बातें की जाती हैं. ऐसी मानसिकता लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है.
सिंहदेव ने भाजपा पर धार्मिक आस्था का Political इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राम जी के नाम पर भाजपा सत्ता में पहुंची, उन्हीं के नाम पर बने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की चोरी हुई. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के चयन में Prime Minister कार्यालय और गृह मंत्रालय से जुड़े लोगों की भूमिका रही. ट्रस्ट में शामिल लोगों पर चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी के आरोप लगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा केवल अयोध्या के मंदिर ट्रस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के मंदिरों के ट्रस्ट पर कब्जा कर वहां आने वाली राशि का दुरुपयोग करना चाहती है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की मूल भावना के स्थान पर विकृत हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है.
उन्होंने भाजपा की विचारधारा और उसके नेताओं के धार्मिक दावों पर भी सवाल उठाए. दरअसल, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर शुरू हुई यह यात्रा करीब 930 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचेगी. Madhya Pradesh और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content