
Bhopal , 21 अक्टूबर . Madhya Pradesh के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि विकसित और स्वस्थ India के लिए नशा मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण है. एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन के 77वें टी.बी. सील अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Governor पटेल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में नशा मुक्त India अभियान चलाया जा रहा है. यह स्वस्थ भारत-सशक्त India और विकसित India के लिए बहुत महत्वपूर्ण अभियान है.
उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त India अभियान को भी जोड़ा जाना चाहिए. इन प्रयासों में नशे के मरीजों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को नशे के आर्थिक, सामाजिक, मानसिक दुष्प्रभावों के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक करें. राज्यपाल पटेल ने सभी माता-पिता का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रहने के संस्कार घर से ही प्रदान करें. उन्हें संयमित जीवन, पौष्टिक आहार और समुचित उपचार का व्यावहारिक महत्व समझाए.
Governor पटेल ने कहा कि टी.बी. मुक्त India अभियान में मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. प्रत्येक रोगी तक सही जानकारी, दवाइयां और पौष्टिक आहार की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि टी.बी. रोगियों को सकारात्मक विचारों और अनुशासित जीवन शैली के प्रति विशेष रूप से जागरूक बनाया जाए. टी.बी. मुक्त India के कार्यक्रमों को सघन और सतत रूप से संचालित किया जाए.
Governor पटेल ने टी.बी. सील अभियान से जुड़े सदस्यों और स्वयंसेवी संस्थाओं को टी.बी. उन्मूलन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि यह पीड़ित मानवता की सेवा का कार्य है. ऐसे मानवीय कार्यों से पुण्य लाभ और ईश्वर का आर्शीवाद प्राप्त होता है.
एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन के चेयरमैन जयपाल सचदेव ने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया. राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में टी.बी. सील अभियान की जानकारी और जागरूकता पर आधारित किट का लोकार्पण किया.
चेयरमैन सचदेव ने टी.बी. सील अभियान और नवाचारों की जानकारी दी. आभार डॉ. अभिजीत देशमुख ने व्यक्त किया. इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी, एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन के पदाधिकारी और टी.बी. सील अभियान से संबंधित सदस्य उपस्थित थे.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content